बीजेपी नेता ने दी धमकी, कहा-टूट सकता है प्रियंका गांधी का शिमला…

जुबिली न्यूज डेस्क
बीएमसी द्वारा कंगना रनौत का आफिस तोडऩे के बाद से बीजेपी नेता उनके समर्थन में आ गए हैें। हिमाचल प्रदेश में तो कंगना के स्वागत के लिए बीजेपी नेता तैयारी में जुट गए हैं तो वहीं हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रमुख ने धमकी दी है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का शिमला स्थित बंगला भी गिराया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की प्रमुख राशिम धर सूद ने अपने एक वीडियो संदेश में यह धमकी दी है। भाजपा नेत्री के इस बयान का हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समर्थन नहीं किया है।
यह भी पढ़ें :  बीजेपी अध्यक्ष का दावा, कहा-खत्म हो गया है कोरोना
यह भी पढ़ें : कंगना के मामले में महाराष्ट्र बीजेपी ने क्यों साधी चुप्पी?
यह भी पढ़ें : इकोनॉमिक फ्रीडम इंडेक्स में नीचे खिसका भारत, जाने क्यों आई गिरावट

अपने वीडियो संदेश में राशिम धर सूद ने कंगना रनौत का ऑफिस गिराने के कारण शिवसेना की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि “अगर जरूरत पड़ी तो हम कांग्रेस की बेटी प्रियंका गांधी को भी नहीं छोड़ेंगे, जिन्होंने शिमला में एक घर बनाया है। हम वादा करते हैं कि हम उनका भी घर तोड़ देंगे।”
मालूम हो कि कंगना रनौत का संबंध हिमाचल प्रदेश से है। इसी वजह से मुंबई में बीएमसी की कार्रवाई से हिमाचल प्रदेश के लोगों में खासा गुस्सा देखा जा रहा है।
बीजेपी महिला मोर्चा ने बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ और कंगना रनौत के समर्थन में गुरुवार को धरना प्रदर्शन भी किया। भाजपा नेत्री के इस बयान से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने असहमति जाहिर की है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिमाचल की बेटी कंगना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा निशाना बनाया गया है, हम उसकी आलोचना करते हैं लेकिन हम इस बयान (महिला मोर्चा चीफ के बयान) का भी समर्थन नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें : लालू की दखल के बाद क्या बदलेंगे रघुवंश प्रसाद अपना फैसला ?
यह भी पढ़ें : सिर्फ सूखा ही नहीं है किसानों की आत्महत्या करने की वजह
यह भी पढ़ें : भाजपा नहीं शिवसेना कंगना की ज़्यादा हितैषी है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का शिमला के हाई प्रोफाइल इलाके में एक बंगला है। यह बंगला शिमला से 15 किलोमीटर ऊपर स्थित है और शिमला स्थित राष्ट्रपति के ग्रीष्मकालीन आवास द रिट्रीट के नजदीक स्थित है। इसके साथ ही इस इलाके में कई और लग्जरी कॉटेज भी स्थित हैं।
साल 2007 में प्रियंका गांधी ने यह प्लॉट खरीदा था। उस दौरान तत्कालीन हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रियंका गांधी और उनके परिवार को भूमि की खरीद संबंधी कई छूट दी थीं। जिसकी खूब चर्चा हुई थी।
यह भी पढ़ें : कंगना के पक्ष में आये अयोध्या के संत, किया शिवसेना का अंतिम संस्कार
यह भी पढ़ें : कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के घोटाले SIT को क्यों नहीं सौंप देती सरकार ?
वहीं साल 2017 में शिमला स्थित बंगले को लेकर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस भी जारी किया था। दरअसल तत्कालीन हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रियंका गांधी और उनके परिवार को दी गई छूट के संबंध में डिटेल जानकारी देने के लिए दाखिल की गई याचिका पर कोर्ट ने यह नोटिस जारी किया था।

Back to top button