BMC: शिवसेना ने अकेले दिखाया दम, BJP दूसरे नंबर पर

मुंबईः मुंबई का किंग कौन होगा इसकी तस्वीर जल्द ही साफ हो जाएगी। बीएमसी चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है और शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। महाराष्ट्र की 10 महानगरपालिकाओं और 25 जिला परिषदों के साथ 283 पंचायत समितियों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि इस बार शिवसेना और भाजपा ने ये चुनाव अलग-अलग लड़ा है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, शिवसेना भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है। मुंबई और ठाणे में शिवसेना आगे है तो नागपुर और नासिक में भाजपा ने बढ़त बना रखी है। वहीं, राज ठाकरे की पार्टी मनसे और कांग्रेस का प्रदर्शन खराब है।

 बीएमसी चुनाव की: शिवसेना ने अकेले दिखाया दम, BJP दूसरे नंबर पर

आमिर खान के विज्ञापन पर शिवसेना और कांग्रेस खफा

LIVE अपडेट्स

-महाराष्ट्र में 125 सीटों का रूझान आया। मुंबई में शिवसेना 75 और भाजपा 44, कांग्रेस 14, एनसीपी 5 और मनसे 9 सीट पर आगे है।

-मुंबई में गुजराती बहुल 42 सीटों में से 25 पर भाजपा आगे है।

-ठाणे में शिवसेना 15 सीटों पर और भाजपा 8 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस 5 और एनसीपी एक सीट पर आगे है।

-नागपुर में भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है।

-नासिक में भाजपा 18 सीटों पर, शिवसेना 5 सीटों पर, एनसीपी और एमएनएस को दो-दो सीट पर बढ़त हासिल हुई।

-पुणे में भाजपा को भारी बढ़त, 19 सीटों पर आगे चल रही है। एनसीपी सात और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

-अमरावती में भाजपा 6 सीटों पर जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे है, यहां अभी शिवसेना का खाता भी नहीं खुला है।

-पिंपरी चिंचवाड़ में शिवसेना 4, भाजपा 13 और एनसीपी 15 सीटों पर आगे है।

-उल्हासनगर में शिवसेना 4 सीटों पर, भाजपा 4 और मनसे भी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

-दादर की 6 सीटों पर शिवसेना आगे चल रही है। सोलापुर में शिवसेना पांच, भाजपा 10 और कांग्रेस 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

-अकोला में भाजपा 7 सीटों पर, कांग्रेस 3 सीटों पर और एनसीपी 1 सीट पर आगे है।

Back to top button