बीआर शेट्टी की हत्या के प्रयास में कोर्ट ने मंगलवार को छोटा राजन को दोषी करार

मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को होटल व्यवसायी बीआर शेट्टी की हत्या के प्रयास के लिए छोटा राजन को दोषी ठहराया है। सजा का एलान आज शाम को होगा।

जानें, क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, मुंबई की एक विशेष अदालत ने अक्टूबर, 2012 में होटल व्यवसायी बीआर शेट्टी की हत्या की कोशिश के मामले में छोटा राजन को दोषी करार दिया गया है। छोटा राजन के खिलाफ चल रहे केस में कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। छोटा राजन को आपराधिक षड्यंत्र, हत्या, हत्या के प्रयास व 2012 के बीआर शेट्टी होटलयर शूट आउट मामले में हथियार अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया। इस मामले में मुंबई अपराध शाखा ने आरोप पत्र दायर किया था।

जानें, कौन है छोटा राजन
छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निखलजे है। उसका जन्म 1960 में मुंबई के चेम्बूर की तिलक नगर बस्ती में हुआ था। 10 साल की उम्र में उसने फिल्म टिकट ब्लैक करना शुरू कर दिया। इसी बीच, वह राजन नायर गैंग में शामिल हो गया। जुर्म की दुनिया में नायर को ‘बड़ा राजन’ के नाम से जाना जाता था। वह नायर का दाहिना था, इसलिए लोग इसे ‘छोटा राजन’ कहने लगे।

दर्ज हैं कई केस
छोटा राजन पर कई आपराधिक केस दर्ज है। राजन नायर गैंग में रहते हुए उसके खिलाफ पहले से अवैध वसूली, धमकी, मारपीट व हत्या की कोशिश के मामले दर्ज थे। दाऊद के साथ आने के बाद उसका क्राइम ग्राफ बढ़ गया। उसके खिलाफ कई लोगों की हत्या के केस भी दर्ज हैं।

Back to top button