बिहार महागठबंधन में एकता दिखाने को एक बार फिर जुटे तमाम दलों के नेता…
बिहार महागठबंधन में एकता दिखाने को एक बार फिर तमाम दलों के नेता जुटे हैं। बिहार महागठबंधन में शामिल तमाम दलों के नेता ने संयुक्त रूप से पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष तो पहुंचे हैं, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल और हिंदुस्तानी अावाम मोर्चा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रतिनिधि को भेजा गया है। पीसी में तेजस्वी यादव और जीतनराम मांझी के नहीं पहुंचने को लेकर भी चर्चा तेज है। उधर बाकी नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाया है।