बिल गेट्स को पछाड़ दुनिया की दूसरी सबसे अमीर हस्ती बने बर्नार्ड अरनॉल्ट

लग्जरी सामान बनाने वाली कंपनी एलवीएमएच (लुई विटन मोएत हेनेसी) के चेयरमैन व सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया की सबसे अमीर हस्तियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। ‘ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स’ पर इस मामले में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है।

ऐसा पहली बार हुआ है कि बिल गेट्स दुनियाभर के धनाढ्यों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसके हों। बर्नार्ड की कुल संपत्ति बढ़कर 10,800 करोड़ डॉलर यानी करीब 7.5 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

दूसरी तरफ 17 जुलाई को दोपहर 3ः15 बजे तक बिल गेट्स की संपत्ति 10,700 करोड़ डॉलर (करीब 7.4 लाख करोड़ रुपए) की थी।

ऑस्ट्रेलिया की मांग, उइगर मां-बेटे को रिहा करें चीन

दरअसल, मंगलवार को एलवीएमएच के शेयर में 1.38 प्रतिशत तेजी आने से अरनॉल्ट की संपत्ति बढ़कर करीब 7.5 लाख करोड़ रुपए हो गई। उनकी नेटवर्थ फ्रांस की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के 3 प्रतिशत के बराबर है।

रिकॉर्ड तेजी से बढ़ी अरनॉल्ट की संपत्ति

बर्नार्ड अरनॉल्ट हाल ही में ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टॉप 10 में शामिल हुए थे। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक उनकी संपत्ति में 2.73 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग की लिस्ट में शामिल 500 अमीरों में से अकेले अर्नाल्ट ही हैं, जिन्होंने इतने कम समय में अपनी संपत्ति में इतना बड़ा इजाफा किया।

100 करोड़ क्लब में केवल तीन शख्स

अरनॉल्ट पिछले महीने 100 अरब डॉलर नेटवर्थ क्लब में शामिल हुए थे। इस क्लब में शामिल होने वाले वे दुनिया के तीसरे शख्स हैं। इससे पहले सिर्फ जेफ बेजोस और बिल गेट्स ही इस क्लब में शामिल थे। अरनॉल्ट के पास एलवीएमएच कंपनी के करीब 50 फीसदी शेयर हैं।

1984 से शुरू हुआ सफर

अर्नाल्ट ने 1984 में लग्जरी सामान के बाजार में कदम रखा था। उन्होंने टेक्सटाइल ग्रुप का अधिग्रहण किया, जिसके पास क्रिश्चियन डायर का भी स्वामित्व था। चार साल बाद उन्होंने कंपनी के अन्य कारोबार बेच दिए और एलवीएमएच में नियंत्रणकारी हिस्सेदारी खरीद ली। उनकी आर्ट कलेक्शन में मॉडर्न और कंटेंपररी पेंटिंग्स हैं, जिनमें पिकासो और वारहोल की पेंटिंग्स शामिल हैं।

पांच सबसे अमीर हस्तियां

जेफ बेजोस अमेजन (अमेरिका)

बर्नार्ड अरनॉल्ट एलवीएमएच (फ्रांस)

बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट (अमेरिका)

वॉरेन बफे बर्कशायर हैथवे (अमेरिका)

मार्क जकरबर्ग फेसबुक (अमेरिका)

अरनॉल्ट की संपत्ति

– 7.5 लाख करोड़ रुपए

कितनी बड़ी रकम?

– फ्रांस की जीडीपी के 3 प्रतिशत के बराबर

क्या है बिजनेस?

– लग्जरी सामान बनती है उनकी कंपनी

Back to top button