बालासाहेब थोराट बनाए गए महाराष्ट्र कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष

Change in State Leadershipमहाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट बनाए गए हैं। उन्‍होंने अशोक चव्हाण का स्थान लिया है। पांच लोगों को कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाया गया है, जिसमें नितिन राउत, बसवराज एम पाटिल, विश्‍वजीत कदम, यशोमति चंद्रकांत ठाकुर और मुजफ्फर हुसैन शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायक दल के नेता केसी पदवी चुने गए हैं। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी।

महाराष्‍ट्र में सात नई समितियों का गठन किया गया है। सुशील कुमार शिंदे को कोआर्डिनेशन कमेटी का अध्‍यक्ष बनाया गया है। बताया जाता है कि अशोक चव्हाण ने भी बालासाहेब थोराट के नाम पर सहमति जताई थी। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में हर्षवर्धन पाटिल भी थे, लेकिन पार्टी ने बालासाहेब थोराट के नाम पर मुहर लगाई है।

Back to top button