उत्तराखंड: बारिश के साथ गिरे ओले, लोगों को मिली गर्मी से राहत

सोमवार दोपहर बाद उत्‍तराखंड में मौसम ने करवट बदली। देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। साथ ही ओले भी गिरे, जिससे लोगों को गर्मी राहत मिली। बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

शनिवार को प्रदेश में पारा बेचैन करने वाला रहा। देहरादून में यह 40.6 डिग्री तक पहुंच गया तो हरिद्वार में यह 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। ऐसे में लोगों की नजरें आसमान पर टिकी हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत देने वाली खबर दी है।  राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार शाम से मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा। पहाड़ी क्षेत्रो में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर————अधि——–न्यूनतम
  • देहरादून——–34.2——–26.3
  • मसूरी———–23.7——–17.8
  • नई टिहरी—–25.4——–20.0
  • हरिद्वार——-38.2——–26.1
  • उत्तरकाशी—–32.1——–17.2
  • जोशीमठ——–24.1——–16.2
  • अल्मोड़ा——–35.2——–16.8
  • नैनीताल——–28.7——–17.5
  • पंतनगर——–34.0——–26.4
  • पिथौरागढ़——-31.2——–17.8
  • मुक्तेश्वर——–26.5——–17.5
  • चम्पावत——–24.9——–17.1
Back to top button