बारिश के पानी में भरे डैम में डूबने से 4 बच्‍चों की मौत

थाना बिछिया से 4 किलोमीटर दूर नया टोला वार्ड नंबर 15 में बारिश के पानी में भरे डैम में डूबने से चार बच्‍चाें की मौत हो गई। एक बच्‍चे की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार डैम में 5 बच्चे नहा रहे थे। एक बच्‍चे का बिछिया अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। खेत मैं काम कर रहे एक व्यक्ति को 2 बच्चों ने आकर बताया कि 5 बच्चे नहा रहे थे वह डूब गए हैं। इसके बाद परमानंद यादव नाम के व्यक्ति ने तुरंत डैम के पास जाकर देखा तो एक बच्ची जीवित अवस्था में दिख रही थी।

परमानंद ने तुरंत अपने साधन से उसे बिछिया अस्पताल भेजा और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर जाकर 108 एंबुलेंस स्टाफ और गांव वालों ने चार बच्‍चों को बाहर निकाला। मगर इनकी मौत हो चुकी थी।

घायल बच्ची का नाम राजेश्वरी पिता राम धार उम्र 5 साल ग्राम नया टोला है। जबकि इस हादसे के शिकार हुए बच्‍चों में प्रीति पिता चैन सिंह उम्र 7 साल ग्राम नया टोला उर्मिला पिता चैन सिंह उम्र 8 साल ग्राम नया टोला जोशिप पिता मनोज उम्र 9 साल ग्राम नया टोला सरोज मरावी पिता शंकर मरावी उम्र 10 साल ग्राम नया टोला निवासी हैं।

Back to top button