बांग्लादेश में दो जगहों पर लैंडस्लाइड, 26 लोगों की मौत

बांग्लादेश में बंदरबन के चटगांव पहाड़ी इलाकों में सोमवार रात भूस्खलन होने से 26 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश को भूस्खलन की वजह बताया गया जा रहा है।

बांग्लादेश में दो जगहों पर लैंडस्लाइड, 26 लोगों की मौत

बंदरबन के कालाघाट और लेमूजीरी क्षेत्र में भूस्खलन से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि जब दो लोग अपने घर के पास बने नाले को साफ करने गए तभी भूस्खलन हो गया। 

ये भी पढ़े: एक्ट्रेस सलमा हायेक से बोले ट्रंप. डेट पर चलो, सलमा बोली- मेरे पास BF है

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये भूस्खलन सोमवार रात करीब 1 बजे हुआ था जिसमें कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई। भारी बारिश के चलते भूस्खलन में 26 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, बचाव कार्य में लगे दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया दो लोग अभी भी ढूंढे नहीं जा सके हैं। 

घायलों में रेबा त्रिपुरा 22, मीतू बरुआ 5, शोवो बरुआ 4 और लता बरुआ 2 की पहचान हो चुकी है।

 
Back to top button