बस-ऑटो की भिड़ंत में 1 मौत, 8 घायल, गांव जा रहे थे सभी लोग

यवतमाल. दारव्हा मार्ग पर आज शाम राज्य परिवहन निगम की एसटी बस व ऑटोरिक्शा की भिड़ंत में ऑटो में बैठी एक 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में ऑटो चला रहे चालक व यात्री समेत 8 लोग घायल हो गए। ऑटोचालक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उसे नागपुर अस्पताल रवाना किया गया है। जबकि हादसे में घायल अन्य सभी लोगों का यवतमाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बस-ऑटो की भिड़ंत में 1 मौत, 8 घायल, गांव जा रहे थे सभी लोग
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जून की शाम 5 बजे यह हादसा दारव्हा मार्ग पर मारोती शोरूम के सामने उस समय हुआ जब स्थानीय आठवड़ी बाजार में खरीदी कर भोयर गांव निवासी 8 से अधिक यात्री ऑटो में बैठकर दारव्हा मार्ग से भोयर गांव की ओर जा रहे थे। इसी समय ऑटो के सामने से आ रही इंडिका कार ने कट मारा।
जिससे ऑटोचालक शेषराव शेंडे ने अचानक जोरदार ब्रेक मारा। जिससे ऑटो के पीछे से आ रही राज्य परिवहन निगम की एसटी बस ने पीछे से ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटोचालक शेषराव शेंडे 45, शिवाजी नगर लोहारा निवासी समेत ऑटो में बैठी दुर्गाबाई रामभाऊ राउत 62 बुरी तरह घायल हो गई। इस महिला की हादसास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो में बैठे अन्य यात्री गजानन राउत 24, विशाल धुर्वे 28, चतुर निसाद 32, शिवाणी निसाद 12, अविनाश निसाद 23, सुंदराबाई मांगुलकर 50, रंजना महादेव सतरापुरे 30 को गंभीर चोटें अाई। इन सभी को घायलावस्था में नागरिकों की सहायता से यवतमाल जिला अस्पताल रवाना किया गया।
जहां पर ऑटोचालक शेषराव शेंडे की हालत गंभीर होने से तुरंत ही नागपुर रवाना किया गया। इस हादसे में 12 वर्षीय शिवाणी निसाद का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया। जबकि अन्य यात्रियों को सिर तथा शरीर पर चोटें आई। इन सभी का देर शाम तक इलाज जारी था। इस हादसे के बाद यवतमाल शहर पुलिस ने एसटी बसचालक को हिरासत में ले लिया। आगे की जांच थानेदार यशवंत बाविस्कर के मार्गदर्शन में की जा रही है।
Back to top button