बुरें फंसे मायावती के भाई आनंद, फर्जी कंपनियां चला करोड़ों की हेराफेरी

उत्तरप्रदेश। उत्तरप्रदेश चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती की परेशानियां बढ़ती नज़र आ रही हैं हालात ये हैं कि मायावती के भाई पर रूपयों की हेरफेर करने का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनंद कुमार की कंपनी द्वारा 7 वर्ष में लगभग 18 हजार प्रतिशत का लाभ अर्जित किया गया। मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनंद कुमार की कंपनियों द्वारा 7 वर्ष में लगभग 18 हजार प्रतिशत का लाभ अर्जित किया गया। उनपर अनियमितता के आरोप लगे हैं।बसपा प्रमुख मायावती

भ्रष्टाचार के आरोप और गलत तरह से लाभ अर्जित करने के मामले में आयकर विभाग ने उन पर शिकंजा कस लिया है। आनंद कुमार की 1316 करोड़ रूपए की संपत्तियों की जांच की जा रही है। उनकी करीब 1316 करोड़ रूपए की संपत्ति जांच के दायरे में है। आनंद कुमार पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने फर्जी तरह से कंपनियों का संचालन किया था।

इस तरह की राशि 8 नवंबर को नोटबंदी के निर्णय के बाद जमा करवाई गई थी। इस तरह का मामला सामने आने के बाद मायावती के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं उनके विरोधी सक्रिय हो गए हैं और आरोप लग रहे हैं कि आनंद कुमार के बैंक अकाउंट में 1.43 करोड़ रूपए व बसपा के खाते में 104 करोड़ रूपए जमा करवाए जाने की जानकारी दी गई थी।

Back to top button