खुशखबरी… अब बलूचिस्तान होगा भारत में शामिल, मोदी सरकार ने किया ऐलान

नई दिल्ली। हिन्दुस्तान और बलूचिस्तान के लोगों के लिए खुशखबरी है। दोनों देशों के बीच अब सीधा रिश्‍ता बनेगा। इस रिश्‍ते की डोर ऑल इंडिया रेडियो के हाथ में होगी। खबरें हैं कि ऑल इंडिया रेडियो जल्द ही बलूच भाषा में प्रोग्राम शुरू करेगा। केन्द्र सरकार ने इसके लिए हामी भर दी है।

narendra-modi-s_143986036658_650_081815065121बलूचिस्तान में भारत की खुली एंट्री

यह पहला मौका होगा, जब ऑल इंडिया रेडियो पर बलूच भाषा में प्रोग्राम आयोजित होगा। सरकार की ओर से इजाजत मिलने के बाद अब जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी।माना जा रहा है कि यह कदम हिन्दुस्तान और बलूचिस्तान के बीच नया गठजोड़ करेगा। बीते 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से बलूचिस्तान की आजादी के लिए आवाज उठाई थी।

इसके बाद से दुनिया का ध्‍यान बलूचिस्तान में हो रहे जुल्मों पर गया था। बलूच नेताओं ने मोदी से मदद के तौर पर आजादी दिलाने की मांग की थी। यह मुद्दा अब यूएन तक भी पहुंच चुका है।
 
Back to top button