बर्फबारी का भरपूर मजा लेना चाहते हैं तो उत्तराखंड का धनौल्टी है सबसे बेस्ट, जरुर जाये…

उत्तराखंड का नया और नैसर्गिक सौंदर्य देखना हो तो धनौल्टी की तरफ रुख कीजिए। धनौल्टी समुद्र तल से 2280 मी0 की उंचाई पर है लगभग 7500 फीट। ये मसूरी और चंबा जैसे दो मुख्य आकर्षण के केन्द्र के बीच में है। मसूरी से 24 किमी0 और चंबा से 29 किमी0 की दूरी पर है। देवदार और चीड़ के जंगलों से घिरा धनौल्टी कुछ ही सालों में पॉपुलर हिल स्टेशन में तब्दील हो गया है। शहर की भीड़ भाड़ और शोर शराबे से दूर यहां गजब की शांति है। यहां कदम कदम पर लंबी ढलानें हैं और जंगलों से भरा शांत और ठंडा एरिया आपको कूल कर देगा। मनमोहक मौसम के साथ साथ स्थानीय लोगों की मेहमान नवाजी भी आपको विभोर कर देगी। कुल मिलाकर गर्मियां बिताने के लिए शांत और सुरम्य जगह जाना चाहते हैं तो धनौल्टी जाएं।बर्फबारी का भरपूर मजा लेना चाहते हैं तो उत्तराखंड का धनौल्टी है सबसे बेस्ट, जरुर जाये...

सर्दियों में यहां बर्फबारी होती है
यहां का मौसम गर्मियों में काफी खुशनुमा रहता है। सर्दियों में यहां बर्फबारी होती है लेकिन गर्मियों में हरियाली के साथ साथ शांति पसरी होती है। यहां लोग सुकून के कुछ पल बिताने जाते हैं। यहां जाना हर किसी के लिए बहुत यादगार ट्रीप होगा।आप किसी भी मौसम में जाकर एंजॉय कर सकते हैं।

घूमने लायक स्थल

बारेहीपानी और जोरांडा फॉल्स, दशावतार मन्दिर, ईको-पार्क, सुरकंडा देवी, मन्दिर, हिमालयन वीवर्स, जैन मंदिर आदि शामिल हैं। यहां लोग चाहें तो ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।

यहां जाने के लिए दिल्ली एनसीआर से हर घंटे बस खुलती है। जाने का किराया महज 1000 रुपये से लेकर 1200 तक होगा। बता दें वहां रहना और खाना भी बहुत सस्ता है। आप चाहे तो वहां पर बने धर्मशाला में भी रुक सकते हैं। वहां का सुबह और शाम का खूबसूरत दृशिय आपका मनमोह लेगा।

नजदीकी वायुसेवा
जौली ग्रांट एअरपोर्ट : 102 किलोमीटर

नजदीकी रेल सेवा
ऋषिकेश : 90 किलोमीटर

Back to top button