बर्फबारी का असली मजा लेना है तो घूमने जाएं शिमला, जन्नत से कम नहीं है यहां का नजारा..

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीते दिनों साल की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद वहां के स्थानीय लोगों का चेहरा खुशी से खिल उठा है। बर्फबारी के बाद शिमला में हर तरफ बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है। जो लोग क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न शिमला में बनाने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए यहां का माहौल शानदार बना हुआ है। बर्फबारी के बाद यहां का नजारा और भी दिलकश हो गया है। लोग यहां के बर्फ को देखने दूर-दराज से आते हैं।बर्फबारी का असली मजा लेना है तो घूमने जाएं शिमला, जन्नत से कम नहीं है यहां का नजारा..

स्नोफॉल के बाद का नजारा
ऐसा कई सालों बाद हुआ है कि शिमला में दिसंबर के शुरूआती दिनों में ही बर्फबारी हुई है। लोगों को सालों से इसका इंतजार था जो इस बार खत्म हुआ। गौर हो कि 12 दिसंबर की देर रात से बर्फबारी शुरू हुई और अगले दिन दोपहर तक लगातार होती रही। इसे यहां के तापमान में भारी गिरावट आई है।

सफेद बर्फ की चादर से ढ़का शिमला
बर्फबारी के बाद हरियाणा,पंजाब और इसके आस पास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। क्रिसमस से पहले की यह बारिश लोगों के चेहरे पर मुस्कान वापस ले आई है। यहां के होटल व्यापारियों को उम्मीद है कि यहां बारिश के बाद भारी संख्या में सैलानी आएंगे, जिसका सीधा फायदा उन्हें होने वाला है।

सफेद बर्फ सड़क पर
इस बीच आपको बता दें कि क्रिसमस की छुट्टियों पर यहां आने वाले लोगों को इस बार शिमला थोड़ा महंगा पड़ सकता है। बर्फ के शौकीन को लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं साबित होगा। वो यहां आकर जी भर के बर्फ का लुत्फ उठा पाएंगे।

शिमला
कैसे जाएं
यूं तो शिमला के लिए दिल्ली से कई बसें चलती हैं, लेकिन कई लोग रास्ते का मजा लेने के लिए कार के जरिए भी शिमला जाते हैं। दिल्ली से शिमला के लिए हवाई यात्रा की भी सुविधा है। रेल मार्ग से जाना चाहें तो नैरोगेज लाइन कालका से शिमला तक जाती है। यहां पहुंचने के लिए दो तरह की टॉय ट्रेन का मजा भी लिया जा सकता है।

Back to top button