बरात मैरिज पैलेस में पहुंची तो दूल्हे का हाल देखकर दुल्हन रह गई हक्की-बक्की…..

लंबी क्षेत्र के गांव खुबन के एक मैरिज पैलेस में शादी की चहल-पहल थी। मेहमान दुल्हन पक्ष को बधाइयां दे रहा था और खाना पीना चल रहा था। इसी दौरान गाजे-बाजे के साथ बरात के पहुंचने की आवाज भी आने लगी।

दुल्हन के परिजन इस बात का ध्यान रख रहे थे कि बरातियों के स्वागत में कोई कमी न रह जाए। कैटरिंग वालों को भी खानपान का विशेष ध्यान देने की हिदायत दी जा रही थी, लेकिन जैसे ही दूल्हा बरात के साथ पहुंचा अचानक ऐसा हुआ जिससे दुल्हन पक्ष के लोग हक्के-बक्के रह गए और खुद को ठगा सा महसूस करने लगे। लड़की ने दूल्हे का हाल देखकर शादी से मना कर दिया और बरात को बैरंग लौटना पड़ा।

दरअसल, दूल्हा नशे के ओवरडोज में था। इसके कारण वह लड़खड़ा रहा था। कुछ देर बाद वह नशे की ओवरडोज के कारण बेहोश हो गया। इसका पता चलने पर लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया व बरात को बैरंग लौटा दिया।

गांव सोढी लोपोके के युवक की लंबी क्षेत्र के एक गांव की लड़की से कुछ दिन पहले शादी तय हुई थी। लड़की पक्ष ने गांव खुबन के पास पैलेस में शादी की तैयारियां की थीं। दोपहर के समय बरात आई थी। जब परिवार वाले आनंद कारज की तैयारी करने लगे तो नशे की ओवरडोज में दूल्हा बेहोश होकर गिर गया।

इस बात का पता चलते ही लड़की ने उसके साथ शादी करने से इन्कार कर दिया और परिवार वालों ने बरात को बैरंग लौटा दिया। गांववासियों ने कहा कि शादी टूटने के गम के बजाय उन्हें इस बात की खुशी है कि लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। उधर, चौकी भाइका के प्रभारी गुरदीप सिंह का कहना था कि उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है।

Back to top button