बनाइये यूरोप का अब टूर और मजा लीजिये जन्नत का

अगर आप विदेश में कोई ऐसी जगह घूमने जाना चाहते हैं, जो खूबसूरत भी हो और सस्ती भी, तो ऐसे में आप यूरोप जाने का प्लान कर सकते हैं। क्योकि यहां का टूर आपको काफी सस्ता पडऩे वाला है। दरअसल, हाल ही में यूरोप में हुए आतंकी हमले के बाद वहां की इकोनॉमी काफी गड़बड़ा गई है। यूरोजोन में चल रही अर्थिक समस्याओं के कारण वहां की इकोनॉमी लडख़ड़ा गई है, जिसके चलते वहां घूमना अब काफी सस्ता हो गया है। तो आइये हम आपको बताते है कुछ ऐसी जगह जहाँ धूमकर आप बाकी कहोगे क्या जगह है…..

1. Serbia

आप अगर शांत वातावरण में अपना समय बिताने की सोच रहे हैं तो सर्बिया का बेलग्रेड आपके लिए बहुत अच्छा है। यहां की इतिहासिक ईमारतें और गढ़ के अलावा इसके कुदरती नजारे देखने लायक हैं।

2. Luxembourg

यूरोप के लक्जमबर्ग में 100 से ज्यादा किले हैं जो पर्यटकों का ध्यान अपनी और खीचता है। विण्डेन(Vianden)यहां का प्रमुख आकर्षण का केन्द्र है। आप यहां पर स्पा का मजा भी ले सकते हैं।

3. Liechtenstein

अस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड दोनों देशों की सीमा को मध्य बसा लिकटेंस्टीन बहुत खूबसूरत देश है। यहां की संस्कृति और समृद्ध इतिहास इसे सबसे अलग बना देता है।यहा पर लोग जर्मन भाषा बोलते हैं। यहां के म्यूजियम देखने के लिए लोग दूर-दूर से देखने आते हैं।

4. Bosnia And Herzegovina

बोस्निया और हर्जेगोविना अपनी कुदरती खूबसूरती और संस्कृति के कारण दुनियां भर में मशहूर है। यहां पर जंगल, हरे भरे लैंडस्केप, जंगली जानवर और पक्षीयोें के कारण यूरोप में सबसे अलग देश है। यह देश उच्च गुणवत्ता वाले खाने के कारण भी जाना जाता है।

5. Belarus

बेलोरूस छोटा देश है लेकिन खूबसूरती और सफाई के लिए जाना जाता है। यहां के लोग मेहमानवाजी के लिए बहुत प्रसिद्घ हैं।

6. Albania

अल्बानिया शानदार बीच और संस्कृति के लिए जाना जाता है। ये जगह स्कीइंग, बाइक राइडिंग और पैदल चलने घूमने का शौंक रखने वालों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। इसके अलावा भी यहा पर देखने लायक बहुत कुछ है।

7.Slovakia

स्लोवाकिया के प्राचीन किले,नौ नैशनल पार्क,100 से ज्यादा गुफाएं और झीलें इसको बहुत आकर्षक बना देती हैं।

8. Latvia

लातविया वाकी देशों की तरह इतना फेमस नही हैं लेकिन खूबसूरती में भी किसी से कम नही हैं। रीगा यहां का छोटा-सा गांव हैं। कुदरती नजारे देखने के शौकिंन लोगों के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। यहां पर फूलों की अलग-अलग किस्में देखी जा सकती हैं।

Back to top button