बड़े पेनिस से सेक्स के दौरान हुआ दर्द तो साइज करवाया छोटा
एजेंसी/ पेनिस के बड़े साइज को अक्सर सेक्स में संतुष्टि से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग के एक शख्स मोहम्मद अबाद ने अपने पेनिस के बड़े साइज और इस वजह से सेक्स के दौरान होने वाले दर्द से परेशान होकर इसे छोटा करवाने के लिए ऑपरेशन करवाया है। हालांकि, आठ इंच का उनका पेनिस प्राकृतिक नहीं था, बल्कि उन्होंने ऑपरेशन के जरिए ही इसे लगवाया था।
सेक्स के दौरान होने वाले दर्द
इसी साल की शुरुआत में 44 साल के मोहम्मद ने एक सेक्स वर्कर के पास जाकर अपनी वर्जिनिटी तोड़ी। इस दौरान उन्होंने पाया कि उनके पेनिस का आकार ज्यादा बड़ा है और इसकी वजह से सेक्स के दौरान दर्द होता है। इसी के बाद उन्होंने पेनिस का साइज छोटा करवाने का फैसला किया।
बता दें कि चार साल पहले मोहम्मद का जब ऑपरेशन हुआ था तो डॉक्टरों ने उनके हाथ की त्वचा का इस्तेमाल कर ही पेनिस का निर्माण किया था। मोहम्मद ने पेनिस का साइज छोटा करवाने से पहले कहा, ‘मैं अब और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।’