बंदूक की नोंक पर किम कर्दाशियां को बनाया गया बंधक…

न्यू दिल्ली : हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कर्दाशियां को अगवा किए जाने की खबर आ रही है। किम कर्दाशियां को पेरिस के एक होटल में बंदूक की नोक पर रखा गया है।kim

बताया जा रहा है हथियारों से लैस दो लोग रविवार को पेरिस स्थिति एक होटल के कमरे में जा घुसे। दोनों ही लोगों ने अपने चेहरे मास्क से ढके हुए थे। उन्होंने पुलिस के कपड़े पहन रखे थे। किम के साथ बुरा बर्ताव किया गया लेकिन उन्हें किसी भी तरह के नुकसान पहुंचाए जाने की खबर नहीं है।
रविवार रात को किम के पति कान्ये वेस्ट न्यूयॉर्क में मीडोज फेस्टिवल में थे। उन्हें वहां ‘फैमिली इमरजेंसी’ की सूचना मिली, इस पर वे तुरंत फेस्टिवल से उठकर चले गए। सीएनएन के रिपोर्टर फ्रेंक पेलोटा ने ट्वीट किया, वेस्ट के अचानक चले जाने से सभी को shock लगा। उनके जाने का कोई डिटेल नहीं दिया गया, केवल फैमिली इमरजेंसी का कारण बताया गया।
Back to top button