प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका ने खेला खूनी खेल, अपनी ही सहेली पर किया चाकू से वार
सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक युवती ने अपनी सहेली के शरीर पर चाकू से कई बार हमला कर दिया। घायल युवती को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की को डर था कि प्रेमी उससे प्यार करने लगेगा। जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया। 64 जगहों पर किया हमला…
ये भी पढ़ें: मुलायम बोले- भगवान राम तो हमारे आदर्श है, लेकिन पूरे देश में पूजे जाते हैं कृष्ण
– यह घटना सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के रिखौली गांव की है।
– घटना के दिन आरोपी युवती ने सहेली को घर के पास बुलाया। फिर उसके चेहरे, गर्दन और मुंह के पास चाकू से कई बार हमला कर दिया।
– हमला के बाद उसकी सहेली नीचे गिर गई। सहेली को मरा समझ युवती छोड़कर भाग गई।
– जब आसपास के लोगों ने युवती को नीचे गिरा देखा तो पास पहुंचे। फिर घायल युवती के परिजनों को सूचना दी।
– इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि घायल युवती के शरीर पर 64 जगह पर कटने के निशान है। पांच सौ जगहों पर टाकें लगे है।
– दोनों युवती एक ही लड़के से प्यार करती थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।