प्रियंका चोपड़ा को झटका, ‘बेवॉच’ को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट

प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘बेवॉच’ के प्रमोशन में आजकल काफी बिजी है। फिल्म भारत में सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार कर रही थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा बिकनी पहने नजर आएंगी जिसके कारण सेंसर बोर्ड के मेंबर सोच में पड़ गए थे कि फिल्म को किस तरह ग्रेड करें। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दे दिया है। 
प्रियंका चोपड़ा को झटका, 'बेवॉच' को मिला 'ए' सर्टिफिकेट
‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ फिल्म को पांच कट भी मिले हैं लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका का कोई भी बिकनी और बीचशॉट कट नहीं किया गया है। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने बताया है कि बिकनी शॉट्स को कट नहीं किया गया है क्योकिे इससे पहले भी कई भारतीय फिल्मों में बिकनी में महिलाओं को दिखाया जा चुका है। 

ये भी पढ़े: इंदौर से जुड़ा है सलमान के सुपरस्टार बनने का कनेक्‍शन, इस गिफ्ट के मिलते ही साइन की थी वांटेड

इसके साथ ही पहलाज निहलानी ने ये भी कहा है कि भारतीय फिल्ममेकर्स को बिकनी को मुद्दा बनाना छोड़ देना चाहिए। उन्हे गोवा और  मॉरिशिस की बीच पर जाना चाहिए वहां की बीच बिकनी पहनी हुई महिलाओं से अटी रहती हैं ऐसे में फिल्मों में दिखाने में क्या दिक्कत है। 

पहलाज निहलानी ने बताया है कि फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट बिकनी की वजह से नहीं बल्कि भाषा की वजह से दिया गया है। फिल्म के डायलॉग्स में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के कारण उन्हे कट किया गया है। लेकिन कई जगह पर कुछ खराब डायलॉग्स को कट नहीं किया गया है क्योकिं इससे फिल्म की कहानी पर असर पड़ सकता है। 

Back to top button