प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करने वाले BJP मंत्री को कैप्टन ने बताया पागल

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गईं प्रियंका गांधी को लेकर की गई बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता विनोद नारायण झा की टिप्पणी को बेहूदा करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक पागल व्यक्ति से आस भी क्या की जा सकती है।प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करने वाले BJP मंत्री को कैप्टन ने बताया पागल

उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करना सीखे। बता दें, मंत्री विनोद नारायण ने प्रियंका को नौसिखिया बताते हुए कहा था कि सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलता। इस बयान के बाद नारायण के खिलाफ कांग्रेस आक्रामक हो गई है।

वहीं, पंजाब में बन रहीं राजनीतिक पार्टियों पर कैप्टन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटों पर कांग्रेस ही विजयी रहेगी। यह पार्टियां कोई असर नहीं डाल पाएंगी। वे यहां विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्टों का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

कैप्टन ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर को सभी धर्मों के श्रद्धालुओं के लिए खोला जाना चाहिए। श्री गुरुनानक देव जी ने सभी धर्मों का सम्मान किए जाने के सिद्धांत का जहां प्रचार किया, वहीं गुरुद्वारे हमेशा ही सभी धर्मों के लोगों के लिए खुले रहते हैं।

बेअदबी मामले में कोर्ट का फैसला बड़ी जीत

कैप्टन ने कहा है कि बहिबलकलां गोलीकांड में हाईकोर्ट का फैसला मारे गए निर्दोष लोगों के परिजनों के लिए बड़ी जीत है। पूर्व सरकार में जांच पूरी नहीं की गई थी। पंजाब सरकार की ओर से इस केस में सीनियर एडवोकेट पी. चिदंबरम और एडवोकेट जनरल अतुल नंदा ने पैरवी की है।  उन्होंने कहा कि कोर्ट ने एसआइटी को बिना किसी दबाव के काम करने के लिए कहा गया है, ताकि इस मामले में जांच तेजी से पूरी करके दोषी पाए जाने वालों पर बनती कड़ी कार्रवाई की जा सके। अदालत ने एसआइटी जांच पूरी कर चालान पेश करने के लिए कहा है और इसका पालन किया जाएगा।

Back to top button