प्रियंका के काशी पहुचने पर लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, भिड़े भाजपा-कांग्रेस के समर्थक

वाराणसी। लोकसभा चुनाव 2019 के तहत प्रियंका गांधी का पूर्वांचल दौरा आज काशी तक पहुंच गया है। प्रियंका गांधी के वाराणसी दौरे के वक्त झड़प देखने को मिली, जब कुछ युवक प्रियंका के सामने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने लगे, प्रियंका गांधी के इस दौरे में जगह-जगह पर लोग ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लग रहे हैं। आपको बता दें कि मंगलवार सुबह 11.20 बजे प्रियंका गांधी वाराणसी के रामनगर पहुंच गई है। इसके बाद प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर गई ,उसी वक्त कुछ भाजपा समर्थक युवक प्रियंका गांधी के सामने ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगाने लगे।
ये भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ पहुंची प्रियंका गांधी – सत्ताधारी जितना रोकेंगे, हम उतना तेज लड़ेंगे 
जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी का काफिला आगे बढ़ते ही कांग्रेस समर्थकों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों को रोकने की कोशिश में कांग्रेस समर्थकों के साथ हाथापाई भी कर ली। उसके बाद नाराज युवकों ने पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला को शांत कराया।
ये भी पढ़ें : Live : पीएम के ब्लॉग पर प्रियंका का हमला – जितना प्रताड़ित करेगें उतना जोर से लड़ेंगे 
आपको बता दें कि मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर में प्रियंका गांधी मंगलवार की दोपहर 3 बजे पहुंचीं, प्रियंका गांधी के मंदिर पहुंचते ही पुलिस और एसपीजी ने श्रद्धालुओं को दर्शन करने से मंदिर के बाहर ही रोक दिया गया था। इसके बाद प्रियंका गांधी मंदिर के अंदर गईं और दर्शन- पूजन भी की वहां पर बाहर खड़े श्रद्धालु विंध्यवीसिनी माता के जयकारे लगाने लगे। इसी बीच में श्रद्धालु ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगने  लगे, उधर दूसरी तरफ यह देख कर कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक भी राहुल गांधी जिंदाबाद और प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे, मंदिर परिसर में भाजपा और कांग्रसे समर्थकों का यह नारा युद्ध देख कर चुनावी चर्चा और तेजी से बढ़ गयी है।
 

Back to top button