प्रियंका की राजनीति में एंट्री पर बीजेपी का तंज, कांग्रेस को बताया परिवार की पार्टी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव नियुक्त किया है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान दी गई है और इसी के साथ प्रियंका की राजनीति में एंट्री हो चुकी है। प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश की राजनीति को देखेंगी।
प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा वार
प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा वार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तंज सकते हुए कांग्रेस को एक ही परिवार की पार्टी बताया। संबित पात्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी की महासचिव के तौर पर नियुक्ति इस बात को दर्शाती है कि कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी है।
प्रियंका गांधी की नियुक्ति एक बात को दर्शाती है कि  राहुल गांधी ने  असफलता को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया
इतना ही नहीं संबित पात्रा ने राहुल को भी लपेटे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की नियुक्ति एक बात को दर्शाती है कि कांग्रेस ने राहुल गांधी की असफलता को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया है। महागठबंधन से ठुकराए जाने के बाद कांग्रेस को घर की बैसाखी की ज़रूरत थी। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया में यह सवाल पूछा जा रहा है कि नेहरू जी के बाद इंदिरा जी फिर राजीव, फिर सोनिया जी, फिर राहुल जी और अब प्रियंका जी। भाजपा में पार्टी ही परिवार है तो कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है। यही फर्क है हमारे बीच।

यूपी ईस्ट के लिए @INCIndia Gen Secy के रूप में प्रियंका वाड्रा 2019 के सबसे UN-EVENTFUL NEWS हैं। फिर भी, चमचों के लिए यह बड़ी बात है! “प्रियंका कार्ड” हर चुनाव से पहले खेला गया! यह हर बार फ्लॉप हो गया। परिवार रजनीति के सुविधाएं: हर बार असफल, फिर भी पदोन्नति!!कमाल की बात है! pic.twitter.com/kpN9LrYqHD
— GVL Narasimha Rao (@GVLNRAO) January 23, 2019

परिवार पॉलिटिक्स पर खतरा मंडरा रहा है : जीवीएल नरसिम्हा राव
वहीं भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने भी ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने लिखा कि यूपी ईस्ट के लिए प्रियंका वाड्रा गांधी को महासचिव के रूप से नियुक्त करना 2019 की सबसे UN-EVENTFUL NEWS है। फिर भी चाटुकारों के लिए यह बड़ी खबर है। प्रियंका कार्ड हर चुनाव से पहले खेला जाता आया है। हर बार यह फ्लॉप साबित हुआ। परिवार पॉलिटिक्स पर खतरा मंडरा रहा है।

Back to top button