प्रियंका की इस रणनीति से बढ़ेगी योगी सरकार की टेंशन

जुबिली स्पेशल डेस्क
लखनऊ। कानपुर के बिक्ररू गांव में 8 पुलिसकर्मियों के शहीद होने के मामले को लेकर सूबे की सियासत में हलचल मच गई है। यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल कांग्रेस अब यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक अभियान चलाने की तैयारी में है। इस सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की और रविवार को एक ऑनलाइन अभियान चलाने जा रही है।
इसको लेकर प्रियंका गांधी ने निर्देश दिया है। इस ऑनलाइन अभियान के तहत कांग्रेस लोगों की शिकायतों को सुनेगी। बताया जा रहा है कि इस अभियान के दौरान कांग्रेस आपराधिक समस्याओं से जुड़ी आम लोगों की बात को सुनेगी और बाद में इन शिकायतों को लेकर राज्यपाल और मानवाधिकार आयोग को सौंपेगी।

ये भी पढ़े:   एमपी भाजपा में ये विरोध तो होना ही था
ये भी पढ़े:  कोरोना : कहां-कहां चल रहा है वैक्सीन पर काम
ये भी पढ़े:   मनरेगा : जरूरी या मजबूरी
कानपुर के मामले को लेकर कांग्रेस यूपी सरकार हमलावर नजर आ रही है। प्रियंका गांधी ने इस पूरे मामले पर योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि यूपी में जंगलराज है। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण है। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में जंगलराज है।
पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। अपराधियों, सत्ताधारी नेताओं और अधिकारियों के बीच गठजोड़ है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, सत्ता सरंक्षण ने अपराधियों का मनोबल बढ़ाया है। कांग्रेस इस मामले में सख्त नजर आ रही है।
ये भी पढ़े:  चावल या गेहूं के सहारे पोषण और सेहत की क्या होगी तस्वीर ?
ये भी पढ़े:  बंधन है, मगर यह जरुरी भी है 
ये भी पढ़े:  दिल्ली पहुंचने के बाद भी राष्ट्रीय एजेंडे में नहीं
कांग्रेस रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम इस मुददे को उठायेगी। कहा जा रहा है कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल कानपुर का दौरा सकता है। इस प्रतिनिधिमंडल में अजय कुमार लल्लू समेत कई बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं। अब देखना होगा कांग्रेस के इस कदम से बीजेपी क्या जवाब देती है।

Back to top button