प्राचीन खेलों से नई पीढ़ी को परिचित कराने ‘भारत खेलो’

मुंबई।खो-खो, गिल्ली-डंडा, रस्सीखीच व लुकाछिपी जैसे खेलों से नई पीढ़ी अनजान हैं। वे जानते भी नहीं कि इस देश में इस तरह के भी खेल खेले जाते थे। इसलिए अब भाजपा की युवा ईकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्राचीन भारत के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए “खेलो भारत’ जैसे कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया है।
प्राचीन खेलों से नई पीढ़ी को परिचित कराने ‘भारत खेलो’
 
-जनसंघ के संस्थापक रहे पं. दीनदयाल की जन्म शताब्दी के मौके पर हो रहे “खेलो भारत” में खो-खो, रस्साकस्सी, मलखंभ, कुश्ती और कबड्डी जैसे परंपरागत भारतीय खेलों को शामिल किया गया है। रविवार को महानगर के कांदीवली इलाके में इसका उद्धाटन किया गया।
 
प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
-“खेलो भारत” के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आशीष शेलार ने कहा कि खेलो भारत के जरिए युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार किया जा रहा है।
 
 
 
Back to top button