पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल के बीड़ बिलिंग से बढ़िया नहीं है कोई जगह

युवाओं में पिछले कुछ सालों से एडवेंचर ट्रैवलिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है। अगर आप भी एडवेंचर पसंद हैं तो हिमाचल प्रदेश स्थित बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग जरूर जाएं। यहां आप ट्रैकिंग, बंजी जंपिंग और पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। आसमां से जमीन की खूबसूरती निहार सकते हैं। 

बीड़ बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

बीड़ बिलिंग, भारत में सबसे शानदार पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स है। यह जगह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में है। गर्मियों के दौरान यहां सैलानियों और एडवेंचर के शौकीनों का तांता लगा रहता है। यहां आप रोमांचक अनुभवों के साथ ही शानदार दृश्यों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

बिलिंग घाटी को देखने और यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। विभिन्न राज्यों के शैक्षणिक स्थानों से भी बच्चे इस जगह का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। बीड़ पैराग्लाइडिंग की टेक ऑफ साइट और बिलिंग लैंडिंग साइट है। ये जगह पैराग्लाइडिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर है। 

 

Back to top button