पेट्रोल या डीजल से नहीं, गोबर गैस से चलती है ये बस

 भारत की सबसे सस्ती परिवहन सेवा कोलकाता में शुरू हो गई है। इसके लिए जो बसें इस्तेमाल में लाईं जा रही हैं वे पेट्रोल या डीजल से नहीं बल्कि बायो गैस से चलती हैं। यह बस सेवा इतनी सस्ती है कि मात्र 1 रुपये में 17km का सफ़र तय किया जा सकता है।

 यह भी पढ़े:देखें दिलचस्प वीडियो! जब गे पुरुषों ने पहली बार छुआ लड़की का प्राइवेट पार्ट तो……!
पेट्रोल या डीजल से नहीं, गोबर गैस से चलती है ये बस

कोलकाता में फिलहाल ऐसी 16 बसें चलाये जाने की योजना है। इस सेवा को वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी फ़ीनिक्स इंडिया रिसर्च एंड डेवलपमेंट ग्रुप ने शरू किया है।

करीब 13 लाख रुपये की लागत वाली 54 सीटों वाली इस बस को जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड ने तैयार किया है। इसे चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाली गोबर गैस को बीरभूम जिले के दुबराजपुर स्थित कंपनी के ही प्लान्ट में तैयार किया जा रहा है।

बसों को गोबर गैस की पर्याप्त आपूर्ति हेतु कोलकाता में 100 बायोगैस स्टेशन बनाए जाने की योजना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बायोगैस जानवरों एवं पेड़ पौधों के वेस्ट से बनती है जिसका प्रमुख घटक मीथेन नामक गैस होती है। मीथेन एक रंगरहित ज्वलनशील गैस है जिसका उपयोग ईंधन के रूप में किया जा सकता है।

इस गैस के ईंधन के रूप में उपयोग से पर्यावरण पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है, और इसीलिए इन बसों को परिवहन के क्षेत्र में एक क्रांति के रूप में देखा जा रहा है।
Back to top button