पूर्व MLA के भाई पर चली गोलियां, फैक्ट्री में घुसकर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

यमुनानगर। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के बड़े भाई राजेन्द्र सिंह उर्फ राजा के प्लाईबोर्ड फैक्ट्री के ऑफिस में 4 बदमाशों ने सरेआम घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में राजा और उनके दोस्त संजीव गुप्ता बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।

पूर्व MLA के भाई पर चली गोलियां, फैक्ट्री में घुसकर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

ये है पूरा मामला…

– पूर्व विधायक के बड़े भाई राजा संजीव जठलाना स्थिति प्लाइवुड फैक्ट्री में पार्टनर हैं। सेक्टर-17 की दुकान नंबर 146 में अॉफिस बनाया हुआ है। दोनों ऑफिस में बैठे थे, इसी दौरान कार में सवार चार युवक पहुंचे।

ये भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, शहरों में लोगों को क्वालिटी लाइफ देना जरूरी

– इनमें से दो पहले फ्लोर पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। छह राउंड चले। राजा को जांघ हाथ में गोली लगी, जबकि संजीव की टांग में। बाद में बदमाश कार में फरार हो गए।

– गोली लगने से दोनों घायल हो गए। उन्होंने प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। गुप्ता खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

– एक फेसबुक पोस्ट काे हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। यह पोस्ट जेल में बंद उस युवक ने की है, जिसके भाई के साथ पूर्व विधायक के परिवार के बच्चों की लड़ाई हुई थी।

– राजिंद्र को अपने ऊपर हमला होने का पहले ही डर था। पूर्व विधायक ने परिवार के लिए सुरक्षा मांगी थी। एसपी राजेश कालिया के मुताबिक पुलिस सुरक्षा देने की प्रक्रिया चल रही थी। दो साल से राजिंद्र की कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। यह रंजिश बच्चों के झगड़े के बाद शुरू हुई थी।

– ऑफिस अकाउंटेंट रजत ने बताया कि करीब सात बजे वह काम में व्यस्त था। तभी दो युवक आए और मालिक राजिंद्र के बारे में पूछने लगे। फिर कैबिन में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। रजत अन्य कर्मचारी हेमंत डर के मारे छिप गए थे।

पहले भी हुए हमले और क्रॉस केस

– गत वर्ष पूर्व विधायक के बेटे भतीजे पर कुछ युवकों ने हमला किया था। तब पुलिस ने केस दर्ज किया था। 24 नवंबर को हमला करने वाले सूर्य प्रताप साथी पर हमला हुआ था। तब राजिंद्र, भतीजे, बेटे पर केस हुआ था।

– आरोप है कि पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उसके परिवार ने इस हमले से पहले पुलिस के सामने अपनी जान को खतरा बताया था, मगर उस समय पुलिस ने इस मामले को हल्के से लिया।

– वहीं एसपी राजेश कालिया की मानें तो इस हमले के पीछे व्यापारिक रंजिश भी हो सकती है और जांच में पिछले दिनों इस परिवार के बच्चों के बीच हुए खूनी संघर्ष को भी जोड़कर देखा जाएगा। एसपी ने दावा किया कि सभी हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button