पूर्व सांसद प्रिया दत्त लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, इस सीट से बनेंगी प्रत्याशी

मुंबई: दिवंगत केंद्रीय मंत्री सुनील दत्त की बेटी और पूर्व सांसद प्रिया दत्त आखिरकार लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए राजी हो गई हैं। पहले उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिख कर लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। शुक्रवार को मुंबई आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उन्होंने मुलाकात की और उनकी रैली में भी शामिल हुई।पूर्व सांसद प्रिया दत्त लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, इस सीट से बनेंगी प्रत्याशी

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद प्रिया चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुईं हैं। प्रिया के लोकसभा चुनाव लड़ने से मना करने पर पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह उत्तर-मध्य मुंबई से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी प्रबल दावेदार माने जा रहे थे किन्तु, अब उन्होंने कहा है कि प्रिया को इस सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।

आपको बता दें कि प्रिया दत्त वर्ष 2005 में अपने पिता सुनील दत्त का निधन होने के बाद हुए उपचुनाव में बतौर कांग्रेस प्रत्याशी सांसद चुनी गई थी। उसके बाद प्रिया ने 2009 के लोकसभा चुनाव में दूसरी दफा उत्तर-मध्य मुंबई सीट से जीत दर्ज की थीं। किन्तु, 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूनम महाजन के हाथों भारी वोटों के अंतर से पराजित होना पड़ा था। अब जब प्रिय दत्त फिर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए राजी हो गई हैं तो पूरी संभावना है कि वे उत्तर-मध्य मुंबई से दावेदारी ठोकेंगी।

Back to top button