पूरी दुनिया में मशहूर हैं भारत के ये खूबसूरत आईलैंड्स…

हॉलीवुड या बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई गई बेहतरीन आईलैंड्स को देखकर हमें अक्सर लगता है कि काश! हम जैसी जगहों पर घूम सकते।  तो चलिए, आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के ऐसे ही खूबसूरत आईलैंड्स के बारे में।

लक्षद्वीप 

अरब सागर में बसा लक्षद्वीप भारत की मुख्य भूमि सीमा से कटा हुआ है।  नारियल और पाम के ख़ूबसूरत जंगल इस आइलैंड को और आकर्षक बानाते हैं।  सरकार यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।

दीव

दीव को आप अनजाने में पुर्तगाल समझ सकते हैं। दीव के रेतीले मैदान, ऐतिहासिक इमारतें, गुजराती और पुर्तगाली संस्कृति का संगम पर्यटकों को किसी स्वप्न लोक की तरह लगते हैं।

दमन

आइलैंड को पुरानी इमारतें, नदियां, झरने और समंदर के ख़ूबसूरत नज़ारे बेहद ख़ास बनाते हैं। यहां दमनगंगा, मोती बीच, देविका बीच, जैमपोरे बीच पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।  यहां किसी भी मौसम में आया जा सकता है।

माजुली आइलैंड

माजुली आइलैंड ब्रम्हपुत्र नदी का हिस्सा है।  यह नदियों पर बसे सबसे बड़े आइलैंड्स में से एक है।  गुवाहाटी से यहां आना बेहद आसान है।  असमिया संस्कृति की झलक इस आइलैंड पर आपको मिल सकती है।

दीवर आइलैंड

मांडवी नदी में बसे इस आइलैंड पर प्रकृति मेहरबान है।  बहुत दिनों तक सब इस जगह से अनजान थे।  यहां लेडी ऑफ कम्पैशन और यूरोपियन हाउस लोग देखने आते हैं।  फिल्म दिल चाहता है के कुछ सीन यहां शूट किए गए थे।

सेंट मैरी आइलैंड

वास्को डी गामा भारत इसी आइलैंड के रास्ते आया था।  ये आइलैंड चार हिस्सों में बंटा है।  कोकोनट, नॉर्थ, साउथ और दरया बहादुरगढ़ आइलैंड।  इस आइलैंड के बारे में भारत में बहुत कम लोग जानते हैं।

बैरन आइलैंड

बैरन आइलैंड में लोग नहीं रहते।  साउथ एशिया का यह इकलौता जीवित ज्वालामुखी है।  यहां स्पेशल परमिट बनवाने पर केवल कुछ हिस्सों की सैर की जा सकती है।

ग्रेट निकोबार आइलैंड

निकोबार देश का सबसे खूबसूरत और बड़ा आइलैंड है।  हर मौसम में लोग यहां आते हैं।  यहां की खूबसूरती वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के लिए सबसे अनुकूल जगह है।  यहां आप किसी भी मौसम में आ सकते हैं।

Back to top button