पिछली प्रतियोगी परीक्षाओं में आए थे कुछ ऐसे प्रश्न

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य -ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न जो आपकी सफलता के लिए होगें सहायक. वैसे भी आपने देखा ही होगा की कई बार यह होता है की हमसे मैथ्स, रीजनिंग के सवाल नहीं बन पाते पर यदि हमारा सामान्य विज्ञान ,सामान्य ज्ञान, और कंप्यूटर ज्ञान अच्छा है तो हम उस वक्त मैथ्स, रीजनिंग में मिलने वाले नंबर की कमी को पूरा कर सकते है.तो चलो अब करें तैयारी-

पिछली प्रतियोगी परीक्षाओं में आए थे कुछ ऐसे प्रश्न

शाही भारतीय नौसेना ने कहाँ विद्रोह किया था – बॉम्बे, 18 फरवरी 1946
चोल वंश ने किस शहर को अपनी राजधानी बनायी थी – तंजावुर (Thanjavur)
विजयनगर की स्थापना किसने की थी – हरिहर – I एवं बुक्काराय – I
सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा शहर कौन सा था – मोहनजोदड़ो
दुनिया में सबसे पहले किस सभ्यता के लोगों ने कपास का उत्पादन किया था – सिंधु 

ये भी पढ़े: फिजिक्स के कुछ ऐसे प्रश्न जो किसी न किसी प्रतियोगी परीक्षा में आते ही है

भारत में वित्त आयोग का प्राथमिक कार्य क्या है – वित्तीय मामलों में राष्ट्रपति को सलाह देना
यदि भारत में एक नए राज्य की स्थापना होती है तो भारतीय संविधान के किस शेड्यूल में संशोधन किया जायेगा – पहले शेड्यूल
आपातकाल की स्थिति में लोकसभ का कार्यकाल कितने समय के लिए बढ़ाया जा सकता है – 1 साल
गुजरात का राज्य पक्षी – ग्रेटर फ्लेमिंगो (Greater Flamingo)
जम्मू-कश्मीर का राज्य पक्षी – काले गर्दन की क्रेन (Black Necked Crane)
केरल का राज्य पक्षी – ग्रेट हॉर्नबिल (Great Hornbill)
मणिपुर का राज्य पक्षी – मिसेस ह्यूम्स फीसेंट (Mrs. Hume’s Pheasant)
नागालैंड का राज्य पक्षी – ब्लिथ्स ट्रैगोपेन (Blyth’s Tragopan)
राजस्थान का राज्य पक्षी – इंडियन बस्टर्ड (Indian Bustard)

दुनिया के सबसे लम्बे मरुस्थल का नाम क्या है – सहारा, अफ्रीका
दुनिया की सबसे लम्बी नदी का नाम क्या है – नील, अफ्रीका
दुनिया की सबसे छोटी नदी कौन सी है – डी रिवर (Roe River), लिंकन सिटी, ऑरेगोन, यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका
दुनिया का सबसे पुराना पत्थर कहाँ पाया गया है – जिरकॉन क्रिस्टल, ऑस्ट्रेलिया, 4.375 बिलियन साल

Back to top button