पिंपल से निपटने के लिए आज ही अपनाए ये घरेलू नुस्खे

पिंपल एक ऐसी समस्या है जिस इग्नोर किया जाए या फिर ज्यादा खरोंचा जाए तो इसमें परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों को पिंपल से खून निकलना या फिर मवाद के भरने जैसी समस्या भी होती है। इससे निपटने के लिए यहां कुछ घरेलू तरीके बता रहे हैं। जो रातभर में पिंपल्स के बैक्टीरिया को मार सकते हैं। तो जानिए पिंपल्स से निपटने के घरेलू नुस्खे-

1) लौंग 

पिंपल्स से निपटने के लिए आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पिंपल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसी के साथ इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। इसे लगाने के लिए लौंग को पीस लें और इसमें थोड़ा सा ठंडा तेल मिला लें। 


2) पुदीने के पत्ते

स्किन पर मुंहासों से निपटने के लिए पुदीने के पत्ते काम आ सकते हैं। ये सूजन को कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसे लगाने के लिए पुदीने के पत्ते को पीस लें और फिर इसे पिंपल पर लगाएं। 

3) हल्दी

कर्क्यूमिन से भरपूर हल्दी पिंपल्स की वजह से होने वाली सूजन को कम करती है। इसे लगाने के लिए हल्दी पाउडर में थोड़ा सा दही मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे पिंपल पर लगाएं।

) खीरा

पिंपल को ठीक करने में खीरा मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए खीरे के रस को पिंपल पर लगाएं। ऐसा करने पर एक्ने के दाग हल्के हो जाते हैं।

पिंपल वैसे को तला भुना खाने या फिर हार्मोनल चेंज के कारण हो सकते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं। लेकिन फिर भी स्किन डॉक्टर से सलाह लें और मुहांसे होने की वजह जानें। 

Back to top button