पास्ता के शौक़ीन हैं तो , जानें कौन सा पास्ता आपकी सेहत के लिए फायदेमंद

वर्तमान समय में फास्टफूड का चलन बहुत बढ़ गया है। बच्चे हो या बड़े सभी को इनकी लत लग चुकी हैं, जिसमें से एक है पास्ता जिसे काफी पसंद किया जाता हैं। सेहत के हिसाब से देखा जाए तो पास्ता को नुकसानदायक माना जाता हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की कुछ पास्ता ऐसे होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। तो चलिए आज हम बताते हैं आपको कि कौनसा पास्ता आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है और कौनसा नुकसानदायक।

* ऑरेंज, ग्रीन और व्हाइट पास्ता

अधिक मात्रा में ऑरेंज, ब्राउन, व्हाइट और रेड पास्ता खाने से चिड़चिड़ापन और डिप्रैशन जैसी समस्याएं हो सकता हैं। इसके अलावा यह मोटापा, थकान और अनिद्रा जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है।

Health tips,pasta,pasta beneficial,pasta flavor ,हेल्थ टिप्स, पास्ता, फायदेमंद पास्ता, पास्ता फ्लेवर, पास्ता के नुकसान

* मैदा पास्ता

मैदा से बना पास्ता पचाने में मुश्किल होता है, जिससे पेट में गड़बड़ी हो जाती है। इसके अलावा इसके कारण आपको कब्ज जैसी परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती है।

* डुरम वीट पास्ता

डुरम वीट पास्ता (Durum wheat) में ग्लूटेन और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। यह मैदे से बने पास्ता की तुलना में हेल्दी माना जाता है लेकिन इसे लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह होल ग्रेन डुरम बना हो।

Health tips,pasta,pasta beneficial,pasta flavor ,हेल्थ टिप्स, पास्ता, फायदेमंद पास्ता, पास्ता फ्लेवर, पास्ता के नुकसान

* सूजी पास्ता

सूजी से बना पास्ता गेंहू का पॉलिश किया हुआ रूप है, जोकि पौष्टिक होता है। हालांकि यह मेदे से बने पास्ता से ज्यादा अलग नहीं होता लेकिन इसे डाइजेस्ट करने में मुश्किल नहीं होती।

* होल वीट पास्ता

यह एक ऐसा पास्ता है जो सेहत की लिहाज से सबसे ज्यादा हेल्दी है। इसमें डायटरी फाइबर, विटामिन, मिनरल और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा 1 बाउल होल वीट पास्ता में 174 कैलोरी प्राप्त होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

* मल्टीग्रेन पास्ता

अलग-अलग अनाज से बनने वाली यह पास्ता भी सेहत के लिहाज से सही है। यह न सिर्फ पौष्टिक होता है बल्कि नाश्ते में इसका सेवन वजन घटाने में भी मदद करता है। इसके अलावा इससे आप दिल की बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

Back to top button