पापा के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आए प्रिंस तैमूर

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान कभी चर्चाओं में ना बने रहे ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. कभी सैफ तैमूर को लेकर जिम लेकर जाते हैं तो कभी उसके साथ खेलते हुए नजर आते हैं. हाल ही में सैफ और तैमुर एक बार फिर से साथ नजर आए. आपको बता दें सैफ हमेशा अपना फ्री टाइम तैमूर के साथ ही स्पेंड करते हैं. सूत्रों की माने तो जहां पर सैफ तो जिम करते हैं वही पर तैमूर भी फुटबॉल खेलते हैं.
हाल ही में दोनों की कुछ फोटोज सामने आई है जिसमे तैमूर और सैफ साथ नजर आ रहे हैं. सैफ ने तो तैमूर को अपने कंधे पर बैठाकर घुमाया भी और साथ ही उनके साथ फूटबाल भी खेला. इस दौरान तैमूर फुटबॉल के साथ मस्ती करते हुए बहुत खुश नजर आए.
फिर से तैमूर की सभी फोटोज तेजी से वायरल होने लगी. तस्वीरों में आप देख सकते हैं तैमूर ने वाइट कलर की टीशर्ट पहनी हैं और रेड शॉर्ट्स पहने हैं जिसमे वो हर बार की तरह बेहद क्यूट लग रहे हैं. बचपन से ही तैमूर सभी के फेवरेट बने हुए हैं और पॉपुलैरिटी के मामले में तो उन्होंने अपने मम्मी-पापा को भी पीछे छोड़ दिया है.

Back to top button