पापा के रूप में सनी लियोनी को बहुत अच्छे लगते हैं शाहरुख….

शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ के गाने ‘लैला मैं लैला’ ने काफी धूम मचाई हुई है। शाहरुख के इस गाने की हीरोइन सनी लियोनी ने शाहरुख खान को एक बेहतरीन और एक समर्पित पिता कहा है।

सैफ या शाहिद में से किसकी मूछों ने किया कंगना को परेशानपापा के रूप में सनी लियोनी को बहुत अच्छे लगते हैं शाहरुख....

सनी लियोनी का कहना है कि शाहरुख जिस तरह से अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं वो काबिलेतारिफ है। शूटिंग के दौरान मैंने शाहरुख को अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए देखा है। इस दौरान अबराम अकसर उनके साथ होते थे।

सनी ने कहा, ‘शाहरुख खान अपने बच्चों का बहुत ख्याल रखते हैं और उनके लिए हमेशा समय भी निकालते हैं। वो एक समर्पित पिता है।’ सनी ने बताया कि शाहरुख ना सिर्फ अपने छोटे बेटे अबराम का ध्यान रखते हैं बल्कि वो अपने तीनों बच्चों का पूरा ख्याल रखते हैं। जब उनका बड़ा बेटा आर्यन सेट पर आया तो शाहरुख ने उसका भी पूरा ख्याल रखा जो बेहतरीन था।

शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ गुजरात के 1980 की एक शराब तस्कर की कहानी है। तस्कर के व्यापार को एक सख्त पुलिस अधिकारी नाकाम कर देता है। इस फिल्म का निमार्ण एक्सल एंटरटेनमेंट और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। इसका निदेर्शन राहुल ढोलकिया ने किया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान भी हैं।

 
 
 
Back to top button