पानी के अंदर हैं ये आलीशान होटल, यहां हर नजारा है ब्लू-ब्लू

अंडरवाटर होटल का मजा ही कुछ और है। क्या आपने कभी ऐसे होटल में रुकने का लुत्फ उठाया है? अगर नहीं, तो जानिए कुछ ऐसे अंडरवाटर होटलों के बारे में, जहां पानी के अंदर समंदर में बसी दुनिया शानदार है…

पानी के अंदर हैं ये आलीशान होटल, यहां हर नजारा है ब्लू-ब्लू

मान्टा रिजॉर्ट का तो कहना ही क्या! अफ्रीका का यह पहला अंडरवाटर तीन मंजिला होटल किसी बेहतरीन आइलैंड से कम नहीं। समंदर में कई फीट अंदर बने इस रिजॉर्ट में खूबसूरत मछलियों और वाटर डेक के साथ रात गुजारने का अपना अलग ही आनंद है। कमरों से समंदर का नजारा देखना बेहद रोमांच भरा होता है। इसकी गहराई 13 फीट है। 
 
फिजी का पोजेडॉन अंडरवाटर होटल की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसमें 22 गेस्ट रूम, एक रेस्टोरेंट और बार है। इसके अलावा लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस रूम, बैंकेट हॉल और स्पा की भी सुविधा है। पांच हजार एकड़ के क्षेत्र में पानी से घिरे इस होटल में तरह-तरह की मछलियां और व्हेल्स देखने का अपना मजा है। 40 फीट गहराई में पानी के बीच इस होटल की बुकिंग ऑनलाइन होती है। 
65 गहराई में बसे दुबई के मशहूर अंडरवाटर होटल क्रिसेंट हाइड्रोपोलिस में एक से बढ़कर एक सुविधाएं हैं। पूरा होटल ग्लास से बना है। यह जितना महंगा है, उतना ही खास भी है। यहां की सैर करने का वाकई स्पेशल है। 
चीन की सोंगजियांग में थियानमेंशन पहाड़ों के बीच स्थित द शिमाओ वंडरलैंड होटल गुफा होटल के नाम से फेमस है। 19 मंजिला यह होटल पानी के 100 मीटर अंदर है। यहां अनोखे नजारे देखने को मिलते हैं। 
 
मालदीव का मशहूर होटल है हुवाफेन फुशी। होटल में इनडोर स्टेडियम से लेकर स्पा तक की सुविधाएं मौजूद हैं। इस होटल से समुद्र का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखता है। पानी के अंदर बेहद खूबसूरती से इस होटल की डिजाइनिंग की गई है। 
Back to top button