पाक सीमा के पास पकड़ा संदिग्ध बाज, पंजे में लगा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

श्रीगंगानगर।श्रीगंगानगर के पास के गांव से पकड़े गए संदिग्ध बाज को रविवार को बीकानेर भेज दिया गया है। गांव की रोही से पुलिस ने शनिवार को एक संदिग्ध बाज पकड़ा था। इसके पंजों में चार संदिग्ध छल्ले एवं पंखों पर सेलनुमा वस्तु बंधी हुई पाई गई। बाज के पाकिस्तान की ओर से आने की सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई। जानिए और इस बारे में …पाक सीमा के पास पकड़ा संदिग्ध बाज, पंजे में लगा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

– गांव 1 वी की रोही से शनिवार को पुलिस ने एक संदिग्ध बाज पकड़ा। इसके पंजों में चार संदिग्ध छल्ले एवं पंखों पर सेलनुमा वस्तु बंधी हुई पाई गई। बाज के पाकिस्तान की ओर से आने की सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। बाज के बंधे सामान के साथ ही उसके शरीर की गहन जांच करवाई गई। बाज को रविवार सुबह बीकानेर स्थित पशु मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
– थानाधिकारी वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि गांव 1 वी में किसानों ने एक संदिग्ध बाज को सबसे पहले देखा था। किसानों ने थाने में सूचना दी।
– संभवतया यह पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में निगरानी के लिए काम में लिया जाता होगा।
– इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बाज को कब्जे में लिया। संदिग्ध बाज के बारे में सूचना पर बीएसएफ भी थाने पहुंची और बाज का निरीक्षण किया। पुलिस इस बाज और उसके बंधे डिवाइस की जांच के लिए जिला मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय लेकर पहुंची।
– वहां एक्सरे की सुविधा नहीं होने के कारण निजी पशु चिकित्सालय से एक्स रे करवाए गए। बाज को आगामी स्वास्थ्य जांच के लिए बीकानेर स्थित वेटरनरी कॉलेज भी भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: 20 नवंबर को राहुल की ‘ताजपोशी’ पर लग सकती है मुहर

किसानों ने दी सूचना

– बाज एक पक्षी को खा रहा था। किसानों ने बाज के पंजों में सेलसुना चमकती चीज देखी। इस पर उन्होंने पुलिस थाने फोन कर दिया। किसानों ने पुलिस को बताया कि बाज के शरीर पर कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बंधा हुआ है।
– पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाज को पकड़ा। बाज पर पहले जाल डाला गया। इसके बाद उसे बोरी में बंद कर दिया गया।

Back to top button