पाकिस्तान सीमा पार से लगातार कर रहा गोलीबारी, जारी है नापाक हरकतें

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के बिम्बर गली सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन जारी रखते हुए आज तड़के छोटो हथियारों से गोलीबारी की।
पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन
रक्षामंत्री के प्रवक्ता ने यहां बताया कि बुधवार शाम बिना किसी वजह के पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी और मोर्टार से हमला शुरू कर दिया। इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह पाकिस्तानी सेना की तरफ से मोर्टर हमले थम गए लेकिन छोटे हथियारों से हमला जारी है। सीमा पार से गोलीबारी को देखते हुए नियंत्रण रेखा से सटे में स्कूलों को जिला प्रशासन द्वारा बंद करने की संभावना है।
एक अधिकारी ने कहा कि नियंत्रण रेखा के आसपास तनाव के कारण स्कूल ठीक से नहीं चल सकता और उसे बंद करना पड़ सकता है।