बिग न्यूज़: पाकिस्तान ने फटी आंखों से देखा तबाही का ट्रेलर

एक रिपोर्ट के कारण पाकिस्तान में सरकार, सेना और आवाम की आंखे फटी की फटी रह गई हैं। अब पाक को अपने परमाणु कार्यक्रम की औकात का अंदाजा हो गया है।

बिग न्यूज़: पाकिस्तान ने फटी आंखों से देखा तबाही का ट्रेलर

यह भी पढ़ें:- बड़ी खबर: आर्मी को मिली बड़ी कामयाबी; ISIS के 40 आतंकी हुए ढेर

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान केवल नाम का ही पाक है। उसके सारे इरादे नापाक होते हैं। भारत के खिलाफ अपने जन्म के साथ ही इसने साजिश करनी शुरू कर दी थी। भारत ने परमाणु क्षमता हासिल की तो पाक में हाहाकार मच गया था। किसी तरह से चोरी की तकनीक के जरिए पाक ने भी परमाणु क्षमता हासिल कर ली। दोनों ही देश परमाणु हथियारों से लैस हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच होने वाली तनातनी पर पूरी दुनिया की निगाह लगी रहती है। भारत ने हमेशा खुद को जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश की छवि का निर्वाह किया है। जबकि पाक के बारे में पूरी दुनिया को पता है कि वो परमाणु तकनीक चोरी छुपे बेचता है। भारत के साथ हालिया तनाव के बाद पाक लगातार परमाणु हमले की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें:- मोदी की स्‍टार्टअप स्‍कीम पर फिदा चीनी कंपनियों ने खोल दिए खजाने का भंडार

परमाणु हमले की हकीकत पकिस्तान के एक थिंक टैंक ने खोल के रख दी है। इस रिपोर्ट के बाद अब पाक कभी भी भारत के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी नहीं दे पाएगा। अस रिपोर्ट के मुताबिक पाक ने भारत की परमाणु क्षमता को कम करके आंका था। पाक के थिंक टैंक का दावा है कि भारत के पास 356 से 492 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री और तकनीकी क्षमता है। इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रैटिजिक स्टडीज इस्लामाबाद ने ये रिपोर्ट तैयार की है। इस स्टडी को चार न्यूक्लियर एक्सपर्ट्स ए. आजम, अहमद खान, मोहम्मद अली और समीर खान ने लिखा है। इस में लिखा है कि पाक ने भारत की परमाणु क्षमता को कम करके आंका था। भारत के पास इतनी क्षमता है जितनी पाक कल्पना भी नहीं कर सकता है। इस रिपोर्ट के बाद से पाकिस्तानी सरकार और सेना सन्न रह गई है।

यह भी पढ़ें:- मोदी की स्‍टार्टअप स्‍कीम पर फिदा चीनी कंपनियों ने खोल दिए खजाने का भंडार

जो पाकिस्तानी सेना परमाणु हथियारों के दम पर भारत को धमकी देती रहती है उसका मनोबल इस रिपोर्ट के बाद रसातल में चला गया है। इस रिपोर्ट का  उद्देश्य जटिल भारतीय परमाणु कार्यक्रम के सही इतिहास, आकार और क्षमता से जुड़े उन पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। जिनको भारत ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी के मानदंडों के बाहर रखा हुआ है। यानि एक तरह से इस रिपोर्ट के जरिए पाकिस्तानी परमाणु एजेंसियां भारत के वृहत परमाणु कार्यक्रम को दुनिया के सामने लाना था। हालांकि पाकिस्तानी थिंक टैंक ये भूल रहा है कि भारत ने पाक की तरह किसी भी देश को चोरी से परमाणु तकनीक नहीं बेची है। इस रिपोर्ट में ये साबित करने की कोशिश की गई है कि भारत का परमाणु कार्यक्रम बेहद खतरनाक है। भारत के परमाणु कार्यक्रम को असुरक्षित बताने की कोशिश भी इस रिपोर्ट में की गई है।

यह भी पढ़ें:- सनसनी: बौखलाया पाकिस्तान कभी भी दिल्ली पर गिरा सकता है परमाणु बम

पाकिस्तान के थिंक टैंक की ये रिपोर्ट जाहिर कर रही है कि पाकिस्तानी सरकार हमेशा से भारत की परमाणु क्षमता को लेकर गलतफहमी का शिकार रही थी। पाक ने हमेशआ ये दावा किया है कि उसके पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। वो इसी दावे के दम पर भारत को परमाणु हमले की धमकी देता रहता है। लेकिन ये रिपोर्ट पाकिस्तानी सरकार और सेना को शर्मिंदा करने के लिए काफी है। अब पाक को समझ आ गया होगा कि भारत के खिलाफ किसी भी तरह का परमाणु हमला उसके लिए कितना खतरनाक हो सकता है। भारत के पास साढ़े 3 सौ से लेकर लगभग 500 परमाणु बम बनाने की क्षमता है। ये खबर पाकिस्तनियों के लिए धमाका समाचार से कम नहीं है। अब तक पाकिस्तानी आवाम भी सरकार के दावों का साथ देती थी। लेकिन इस रिपोर्ट के बाद से वो भी शांत है।

Back to top button