पाकिस्तानियों ने सुषमा से लगाई मदद की गुहार, तो…

 पाकिस्तान के दो नागरिकों ने  एकबार फिर  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई और सुषमा स्वराज ने तुरंत गुहार सुनी और वीजा दिए जाने का आदेश  भी दे दिया। मामला शुक्रवार रात का है जब पाकिस्तान के दो लोगों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मेडिकल वीजा की मांग की और महज एक घंटे के अंदर उनकी मांग मान ली गई।पाकिस्तानियों ने सुषमा से लगाई मदद की गुहार, तो...
लाहौर के रहने वाले उजैर हुमायूं ने ट्वीट किया कि उनकी तीन साल की बेटी को दिल की बीमारी है, उसकी हार्ट सर्जरी की जानी है। उजैर ने सुषमा से जल्द से जल्द वीजा इश्यू करने की गुहार लगाई।  जिसे सुषमा ने तत्काल सुना और बिटिया की जल्दी रिकवरी की दुआएं भी दी।   

उसके ठीक बाद एक और पाकिस्तानी जिसका लिवर ट्रांसप्लांट किया जाना है, के लिए वीजा जारी करने का आदेश दिया।इस बार एक बेटी ने अपने पिता की जिंदगी की गुहार लगाई थी। नूरमा हबीब ने ट्वीट कर लिखा था कि उसके पिता का भारत में लिवर ट्रांसप्लांट किया जाना है। नूरमा के ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए सुषमा ने उनकी लंबी जिंदगी की दुआएं भी दी हैं।

सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के लोगों के लिए पहली बार दिल नहीं खोला है

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के लोगों के लिए पहली बार दिल नहीं खोला है। अक्सर ही पाकिस्तान के मरीज विदेशमंत्री सुषमा से मदद की गुहार लगाते हैं और सुषमा दिल खोल कर उनका दुआओं के साथ वीजा देती हैं। 

भले ही भारत पाकिस्तान के राजनीतिक हल्कों में उठापटक चल रही हो। बॉर्डर पर हर दिन तनाव बना हुआ हो लेकिन इंसानी जिंदगी की कीमत सुषमा को अच्छे से पता है। दो देशों के बीच की दुश्मनी के बीच सुषमा का पाकिस्तनी मरीजों को तत्काल दिया जाने वाला वीजा उनके लिए पाकिस्तानियों के  दिल में जरूर सम्मान बढ़ा दिया होगा।  

इससे पहले सुषमा ने पाकिस्तान के करांची की सात साल की बच्ची को ओपेन हार्ट सर्जरी के लिए वीजा देने की अनुमति दी थी। तब बच्ची की मां निदा शोएब ने सुषमा को ट्वीट कर अपनी बेटी के इलाज के लिए अनुमति मांगी थी। इससे पहले शोएब ने लिखा था कि उसका एप्लीकेशन अगस्त से पेंडिंग है, उसने वीजा की स्कैंड कॉपी भी ट्विटर हैंडल पर शेयर कर दी थी।  इससे पहले जून में भी सुषमा ने एक चार महीने के पाकिस्तान के बच्चे रोहान के लिए दिल खोल दिया था। रोहान की भी हार्ट सर्जरी होनी थी।  

Back to top button