पहाड़ी राज्य में जल्द ही बदल सकता है मौसम अपने मिजाज़

मंगलवार को रिकॉर्ड गर्मी पड़ने के बाद बुधवार को अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। मंगलवार को गर्मी ने प्रदेशवासियों के खूब पसीने छुड़ाए। ऊना में अधिकतम तापमान 41 तो शिमला में 27.5 डिग्री दर्ज हुआ। मंगलवार को शिमला में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बुधवार से मौसम के तेवर बदलने का पूर्वानुमान है। 22 और 23 मई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

आगे ऐसा बना रहेगा मौसम 

जानकारी के मुताबिक इस दौरान सूबे के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। 24 मई तक मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। 25 मई से मौसम साफ होगा जिससे अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।

तापमान में नजर आई गिरावट 

बता दें येलो अलर्ट के दौरान बहुत अधिक नुकसान होने की संभावना कम रहती है। येलो अलर्ट से मौसम विज्ञान केंद्र ने सरकार को सतर्क रहने की अपील की है। उधर, मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सोमवार रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

Back to top button