पहाड़ों से आई सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान गिरा

नई दिल्ली : सर्द हवाओं से जहां ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं दिन और रात का तापमान भी गिर गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 20 जनवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिस कारण से बारिश से ठंड बढ़ने के आसार हैं।पहाड़ों से आई सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान गिरा

ऐसा रहा मंगलवार को मौसम 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौसम का व्यवहार मंगलवार को कुछ बदला हुआ था। सुबह के समय तेज सर्द हवाओं के बीच ठंड बढ़ती गई। दिन में हवा 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दिन भर कभी बादल तो कभी धूप का असर बना रहा। शाम को सर्दी का असर और बढ़ गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 73 व न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन के तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो उत्तर-पश्चिमी हवाओं से सर्दी का असर रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ बनने से 20 से 23 जनवरी के बीच में वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। रात में पड़ रहा पाला सर्दी बढ़ा रहा है। हवा की रफ्तार धीमी होगी। 

Back to top button