पहाड़ों पर बने है ये खूबसूरत गांव, यहां घूमने के बाद नहीं करेंगा लौटने का मन…

पहाड़ों में रहने का अपना अलग ही मचा है। लाइफ में लोग एक बार यहां रहने का मजा जरूर लेना चाहते है। खासकर गर्मियों में लोग छुट्टियां बिताने के लिए ठंडे यानी पहाड़ी इलाकों की सैर करना पसंद करते है। पहाड़ पर मिलने वाली ठंडी हवाएं मन को अलग ही सुकून पहुंचाती है, वहीं आपको पहाड़ों पर कुछ दिन रहने का मौका मिल जाए तो कितना अच्छा होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही गांव के बारे में बताएंगे, जो पहाड़ों पर बसे है और यहां घूमने के बाद, हर कोई यहां रहना चाहेंगा। पहाड़ों पर बने है ये खूबसूरत गांव, यहां घूमने के बाद नहीं करेंगा लौटने का मन...

1. मॉंट-ट्रेंब्लैंट, कनाडा

यह कनाडा का खूबसूरत गांव है, जो लॉरेंसियों में पहाड़ी पर बसा है। यहां पर लोग बड़ी संख्या में घूमने आते है।2. सल्जबर्ग, ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया का सल्‍ज्बर्ग गांव भी बेहद खूबसूरत है। अगर आप यहां एक-दो रात भी बिता लेंगे तो यह पल आपके जिंदगी केे लिए यादगार बन सकता है। यहां पर मौजूद म‍िराबेल गार्डन और साल्जबर्ग संगीत कपल्स के लिए बेहद मशहूर है। 

3. जर्मैट, स्विटजरलैंड

स्विटजरलैंड का जमैट गांव भी पहाड़ों पर बना है। इस गांव में जाने के लि‍ए पैदल चलकर जाना पड़ता है। यहां पर आने वाले व‍िज‍िटर्स के ल‍िए खूबसूरत रेस्‍टोरेंट और पार्क बने हुए हैं।

4. डेवोस, स्विटजरलैंड

डेवोस को वार्षिक विश्व आर्थिक मंच की मेजबानी के लिए जाना जाता है। यह जगह खेल के लिए भी प्रसिद्ध है। इस गांव पहाड़ों का द‍िल कहा जाता है।

5. हॉल्स्टैट, ऑस्ट्रिया

हॉलस्टैट एक छोटा सा लेकसाइड ऑस्ट्रियाई गांव है। यहां पर पारंपरिक घर बने हैं। यह पर बिताएं कुछ पल भी आपकी जिंदगी के यादगार पल बन सकते है। 

6. टिग्नेस वाल क्लैरट, फ्रांस

टिग्नेस वाल क्लैरट का गांव एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। चाहे आप क्लब मेड में रह रहे हों या एक विशिष्ट पर्वत पर, यहां की सुविधाए और प्राकृतिक नजारा आपको मोह लेगा।

Back to top button