पति देखता रहा, और वो पत्नी से कर रहे थे बारी-बारी से रेप

rape_650_051013103828कानपुर के फतेहपुर  में इन दिनों रेप की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। आरोपियों पर सामाजिकता और नैतिकता की जगह हवस भारी पड़ रही है। नतीजन इज्जत से खिलवाड़ लगातार जारी है। वहीँ पुलिस  द्वारा इन मामलों से बचने की कोशिश कोढ़ में खाज का काम कर रही है। ऐसा ही एक मामला पनकी क्षेत्र का सामने आया है। जिसमे फतेहपुर के दम्पति शहर प्लाट देखने आए। तो उन्हें बंधक बनाकर महिला से रेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान आरोपीयों की साथी एक महिला पति को तमंचे की नोक पर बंधक बनाए रही। बाद में जब पुलिस ने भी इन पीड़ितों की नहीं सुनी तो उन्हें कोर्ट की मदद लेनी पड़ी। तब कहीं जाकर मामला दर्ज हो सका।

फतेहपुर से एक दम्पति बीती 17 अप्रैल को शहर में प्लाट देखने आये थे। जब वह वापस लौट रहे थे तभी एक काले रंग की स्कार्पियो ने उन्हें रोक लिया। फिर उससे उतरे चार युवक व एक युवती ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। फिर युवकों ने महिला को उतारकर उसके साथ बारी बारी से रेप किया। इस दौरान आरोपियों की महिला साथी पति को गाड़ी में ही तमंचे की नोक पर बंधक बनाए रही। घटना के बाद आरोपी दम्पति को वहीँ फेंककर फरार हो गए।

 
 
Back to top button