पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई दो बच्‍चों की मां

lovers_24_05_2016लालकुआं। गुडगांव से प्रेमी संग फरार होकर आई दो बच्चों की मां को मंगलवार को हरियाणा पुलिस ने बिन्दुखत्ता से बरामद कर लिया। पुलिस की मदद से महिला का पति उसे अपने साथ ले गया। हालांकि महिला पति के साथ न जाने की जिद पर अड़ी हुई थी।

मथुरा निवासी गोबर्धन पुत्र पन्ना लाल गुडगांव की नई बस्ती में किराये के मकान में रहता था। वह किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। गोबर्धन के कमरे के समीप ही इन्द्रानगर बिन्दुखत्ता का युवक किशन भी किराये का कमरा लेकर वही किसी कंपनी में जॉब करता था।

बताया जाता है कि इस युवक की अपने से ड्योढ़ी से अधिक उम्र की गोबर्धन की पत्नी बबीता से आंखें चार हो गई। मौका देखकर करीब 15 दिन पहले दोनों फरार होकर बिन्दुखत्ता के इन्द्रानगर में आकर रहने लगे। महिला अपने साथ 2 वर्ष की बेटी को भी लेकर आई थी, जबकि 10 वर्षीय बेटे को उसने पति के साथ ही छोड़ दिया था।

हरियाणा पुलिस ने कॉल डीटेल खंगाल कर दोनों का पता लगा ही लिया और उन्हें तलाशती हुई बिन्दुखत्ता तक पहुंच गई। महिला अंत तक प्रेमी के साथ ही रहने की जिद में अडी रही, किन्तु पुलिस की सख्ती के बाद उसे पति व पुलिस के साथ आखिरकार रोते-बिलखते जाना ही पड़ा।

Back to top button