पति की कमाई आशिक पर लुटाई, फिर दी ऐसी दर्दनाक मौत, पुरे इलाके में मचा हडकंप

यूपी के फर्रुखाबाद में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक महिला ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। स्वॉट प्रभारी ने बताया कि महिला का अहमदाबाद के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। इसके साथ ही रनवीर ने पत्नी को तीन लाख रुपये दिए थे। उन रुपये को लेकर भी कई बार विवाद हो चुका था। रनवीर को शक था कि ये रुपये पत्नी ने उसी युवक को दे दिए हैं।  पति की कमाई आशिक पर लुटाई, फिर दी ऐसी दर्दनाक मौत, पुरे इलाके में मचा हडकंप

थाना शमसाबाद के गांव किसरौली निवासी रनवीर सिंह राजपूत (40) कई साल से ससुराल थाना मऊदरवाजा के गांव गुतासी में रहता था। रनवीर सिंह अहमदाबाद में सब्जी का काम करता था। उसके साथ पत्नी किरन उर्फ नन्हीं देवी भी रहती थी। पुलिस के अनुसार, किरन को वहां एक युवक से प्रेम हो गया। इसकी जानकारी होने पर रनवीर ने उसे गुतासी भेज दिया था। दिवाली के त्योहार पर रनवीर सिंह एक नवंबर को गांव आया था। दिवाली के दिन रनवीर का पत्नी से विवाद हो गया तो वह रुपये का तगादा करने लगा। इसे लेकर हाथापाई हो गई।
पुलिस के अनुसार, शराब पीने के बाद रात में रनवीर घर पहुंचा तो किरन ने कमरे में ईंटों से कूंच कर उसकी हत्या कर दी। गुरुवार सुबह घर के बाहर निकली और अज्ञात हमलावरों पर हत्या का आरोप लगाने लगी। एएसपी त्रिभुवन सिंह, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष दधिबल तिवारी, स्वॉट प्रभारी कुलदीप दीक्षित, डॉग स्वाक्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन की और लोगों से पूछताछ की।

पुलिस को महिला पर शक हो गया। पहले उसने पूछताछ पर बताया कि उसकी बेटी पूजा और बेटा दीपक पास में मामा के यहां चले गए थे। वह छत पर जाकर सो गई। रात में किस समय पति घर आया, उसे नहीं पता चला। सुबह जब वह चाय देने के लिए गई तो चारपाई के नीचे शव पड़ा हुआ था।

इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ होने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। स्वॉट प्रभारी ने बताया कि महिला का अहमदाबाद के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। इसके साथ ही रनवीर ने पत्नी को तीन लाख रुपये दिए थे। उन रुपये को लेकर भी कई बार विवाद हो चुका था। रनवीर को शक था कि ये रुपये पत्नी ने उसी युवक को दे दिए हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

Back to top button