पत्नी ने काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट और उसके बाद फिर…

तमिलनाडू में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति का निजी अंग काट डाला। इतना ही नहीं युवती इसे पर्स में डाल अपने साथ ले गई।पति का प्राइवेट पार्ट

ख़बर के मुताबिक यहां वेल्लूर में एक पति-पत्नी के बीच अफेयर को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से मे पत्नी ने पति का निजी अंग ही काट डाला। इसके बाद वह घायल पति को वहीं छोड़ गुप्तांग को अपने बैग में डालकर ले गई।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे रास्ते से गिरफ्तार किया और कटा हुआ अंग उसके बैग से बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने युवक को इलाज के लिए भेजा।

सो रहा था पति जब पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

दरअसल, दोनों पति-पत्नी के बीच पहले से ही अनबन चल रही थी। इसी बीच एक दिन पति ने पत्नी के चरित्र पर शक जताया। पति ने पत्नी से पूछा कि क्या उसका कोई अफेयर चल रहा है। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ता देख पति अपने कमरे में जाकर सो गया।

आरोप है कि देर रात में पत्नी किचन से धारदार चाकू लेकर आई और सोते हुए पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद पति की चीख सुनकर पड़ोसी भागकर उसके घर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल ले गए।

Back to top button