पढ़ें IPL के पांच सबसे महंगे आखिरी ओवरों की दास्तां
पुणे। आईपीएल 2017 के दूसरे मुकाबले में पुणे ने मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से मात दे दी। मुंबई इंडियन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए, लेकिन राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पुणे की टीम भले ही जीत गई हो लेकिन उसके गेंदबाज अशोक डिंडा के लिए यह मुकाबला निराशाजनक रहा। उन्होंने चार ओवर में 57 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं मिला।
खासतौर पर मुंबई इंडियन्स की पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या ने डिंडा की खूब धुनाई की। डिंडा ने पारी के 20वें ओवर में 30 रन खर्च कर दिए जो कि आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा आखिरी ओवर है।
इस ओवर में पांड्या ने टीम के स्कोर को 154 से 184 तक पहुंचाया। डिंडा ने 4 छक्के, 1 चौके और 2 रनों के साथ कुल 30 रन लुटाए। एक नजर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे आखिरी ओवरों पर –
IPL 2017: पुणे टीम में अश्विन की जगह लेगा यह नया चेहरा
अशोक डिंडा: मुंबई के खिलाफ खेले गए इस मैच में डिंडा के नाम यह शर्मनार रिकॉर्ड बन गया है कि उन्होंने आईपीएल का सबसे मंहगा आखिरी ओवर फेंका। उन्होंने कुल 30 रन लुटाए।
डेविड हसी: इस लिस्ट में अब डेविड हसी दूसरे नंबर पर हैं। 2013 में उन्होंने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ ही आखिरी ओवर फेंका था और 27 रन लुटाए थे।
राहुल शुक्ला: तीसरे नंबर पर फिर एक भारतीय गेंदबाज है। दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके राहुल शुक्ला ने 2014 के आईपीएल मैच में बेंगलुरु के खिलाफ 27 रन दिए थे।
मुशरफे मुर्तजा: बांग्लादेश मूल के इस गेंदबाज ने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ आखिरी ओवर फेंका था और 26 रन दिए थे।
अशोक डिंडा: 2011 में डिंडा दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे। तब उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ एक मैच में आखिरी ओवर फेंका था और 26 रन गंवाए थे। इसी तरह 2013 में पुणे वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए बेंगलुरू के खिलाफ पारी के आखिरी ओवर में 26 रन दिए थे।