पट खुलते ही जिले का ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव आरम्भ

सुलतानपुर, 18 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। मॉ के पट खुलते ही दुर्गापूजा महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। नगर में सबसे पुरानी मूर्ति बड़ी मॉ दुर्गा की पूजा आरती के साथ भव्य महोत्सव प्रारम्भ हुआ। मॉ के पंडाल के समक्ष भक्तों ने माता रानी के जयकारे से उनकी आराधना की। चौक स्थित अम्बे माता समिति ने भी बड़ी भव्यता के साथ माता की पूजा-आराधना कर महोत्सव प्रारम्भ होने में अपनी भागीदारी दर्ज करायी। वहीं नगर में चल रही रामलीला में आज मेघनाथ का वध हुआ। मेघनाथ लंका के राजा रावण का पुत्र था। जन्म लेते ही उसने मेघ के समान गर्जना की। इसलिए ब्रह्मा जी ने सर्वप्रथम उसे मेघनाथ के नाम से पुकारा। मेघनाथ बड़ा ही वीर और पराक्रमी था। देवराज इंद्र को भी युद्ध में इसने पराजित किया था। इसलिए इसे इंद्रजीत के नाम से भी जाना जाता है। मेघनाथ ने राम और लक्ष्मण को दो बार युद्ध में परास्त किया, लेकिन अंत में वह लक्ष्मण के हाथों मारा गया। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्र, हरिव्रत मिश्र, सतीश त्रिपाठी, रामचन्द्र चौरसिया, दीपचंद्र अग्रहरि, सुरेन्द्र दूबे समेत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- आशुतोष श्रीवास्तव

Back to top button