पटियाला में एक व्‍यक्ति ने घर को अंदर से ताला लगा लिया और पत्‍नी का किया यह हाल, फिर किया खुदकुशी का प्रयास

शहर एक कालोनी में एक व्‍यक्ति ने बेटी के जाने के बाद घर को अंदर से बंद कर ताला लगा दिया और पत्‍नी की चाकुओं से गोदकर हत्‍या कर दी। इसके बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की। उसने अपनी कलाई की नसें काट लीं1 उसकी बेटी सुबह आइलेट्स स्टडी के लिए गई थी। घटना शहर की आदर्श नगर कालोनी में हुई। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चला है।

जानकारी के अनुसार पटियाला की आदर्श कालोनी में सुरेश नाम का व्‍यक्ति अपने परिवार के साथ रहता था। सुरेश की उम्र करीब 52 साल की। उसकी बेटी आइलेट्स स्टडी कर रही थी। बेटी सोमवार सुबह आइलेट्स स्टडी के लिए घर से चली गई। बताया जाता है कि इसी दौरान पति-पत्‍नी में किसी बात पर विवाद हाे गया।

जानकारी के अनुसार, कहासुनी के दौरान गुस्‍से में सुरेश ने पत्‍नी वीणा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वीणा ने मौके पर ही दमतोड़ दिया। वीणा की उम्र करीब 46 साल थी। सुरेश ने गेट को अंदर से ताला लगा कर पत्‍नी पर चाकू से हमला किया था। पत्‍नी पर हमला करने के बाद सुरेश ने खुदकुशी करने के लिए अपने हाथ की नसों को काट लिया। इसी दौरान घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सुरेश को अस्‍पताल ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि वीणा और सुरेश के एक बेटा और एक बेटी है। बेटा करीब डेढ़ साल पहले पंजाब पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था और इस समय वह पटियाला के राजपुरा में डीएसपी कार्यालय में तैनात है। बेटी आईलेट्स  की स्टडी कर रही है।

Back to top button